'गहलोत राज में 'रेप कैपिटल' बन गया है राजस्थान..', बलात्कार के मामलों में राज्य अव्वल, दिया कुमारी ने सरकार को घेरा
'गहलोत राज में 'रेप कैपिटल' बन गया है राजस्थान..', बलात्कार के मामलों में राज्य अव्वल, दिया कुमारी ने सरकार को घेरा
Share:

जयपुर: भाजपा ने गुरुवार (3 अगस्त) को आरोप लगाते हुए कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की सरकार के तहत राजस्थान भारत की "बलात्कार की राजधानी" (Rape Capital) बन गया है और उन्हें पद पर बने रहने का कोई अधिकार नहीं है। दलित समुदाय से आने वाली भाजपा सांसद रंजीता कोली ने कहा कि राज्य महिलाओं के सम्मान की परंपरा के लिए जाना जाता है। उन्होंने आरोप लगाया, मगर इसे ''रेप कैपिटल'' बनाकर रख दिया गया है।

वहीं, भाजपा की एक अन्य महिला सांसद दीया कुमारी ने भी एक लड़की के साथ बलात्कार और हत्या के हालिया मामले का हवाला देते हुए राज्य की कांग्रेस सरकार की आलोचना की। बता दें कि, 14 वर्षीय नाबालिग लड़की का जला हुआ शव भीलवाड़ा में कोयला भट्टी से बरामद किया गया था। इसको लेकर दिया कुमारी ने कहा कि राजस्थान बलात्कार की राजधानी बन गया है। उन्होंने महिलाओं के खिलाफ अत्याचार के मामलों के राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (NCRB) के आंकड़ों का हवाला देते हुए राज्य की कांग्रेस सरकार पर निशाना साधा। एक संवाददाता सम्मेलन में दोनों सांसदों ने महिलाओं के यौन उत्पीड़न और हत्या के कई हालिया मामलों का हवाला देकर कांग्रेस सरकार को आड़े हाथों लिया। 

दिया कुमारी ने कहा कि, "आज राजस्थान में महिलाएं घर पर भी सुरक्षित नहीं हैं।" कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा पर कटाक्ष करते हुए उन्होंने कहा कि श्रीमती वाद्रा छुट्टियों पर राज्य में आती हैं, लेकिन वे कभी भी पीड़ित महिलाओं के परिवारों से नहीं मिलीं।

किसने डकारे 1.86 लाख करोड़ ? मनमोहन सिंह पर लगे थे 'कोयला घोटाले' के दाग, 8 साल बाद अब 'सुप्रीम' सुनवाई

लोकसभा में पारित हुआ दिल्ली सेवा बिल, विपक्षी सांसदों ने किया वॉकआउट, AAP सांसद पूरे सत्र के लिए निलंबित

'हड़ताल के लिए भड़का रहे RSS विचारधारा वाले डॉक्टर..', सीएम गहलोत का बड़ा आरोप

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -