पीरियड्स के दौरान महिलाओं को वर्क फ्रॉम होम देगी राजस्थान सरकार, प्रस्ताव पर फैसला जल्द
पीरियड्स के दौरान महिलाओं को वर्क फ्रॉम होम देगी राजस्थान सरकार, प्रस्ताव पर फैसला जल्द
Share:

जयपुर: राजस्थान में सरकारी कर्मचारी महिलाओं के लिए एक राहत भरी खबर सामने आ रही है। दरअसल, समाज कल्याण बोर्ड की प्रमुख अर्चना शर्मा ने सीएम अशोक गहलोत के समक्ष महिलाओं को पीरियड्स के दौरान वर्क फॉर्म होम (WFH) प्रदान करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि हम छुट्टी नहीं मांग रहे हैं। जब ई-फाइलिंग का वक़्त चल रहा है, तो महिलाओं को पीरियड्स के दौरान वर्क फ्रॉम होम दिया जा सकता है। 

 

उन्होंने मुख्यमंत्री गहलोत की उड़ान योजना (UDAN Scheme) का भी उल्लेख किया, जिसमें प्रति माह 12 पैड महिलाओं को दिए जा रहे हैं। अब माना जा रहा है कि बजट आने से पहले राज्य सरकार इस सुझाव पर अमल कर सकती है। दरअसल, चुनावी वर्ष में कांग्रेस सरकार महिलाओं को अपने पाले में करने की कोशिश में जुटी हुई है। राजस्थान में चुनाव विभाग के पुनरीक्षण कार्यक्रम के दौरान 199 विधानसभा क्षेत्रों में 19 लाख 89,182 नए वोटर्स के नाम जोड़े गए हैं, जिनमें 10 लाख 18,685 महिला वोटर्स की संख्या बढ़ी है। 

बता दें कि, सूबे में कुल 5 करोड़ 11 लाख 64,685 वोटर्स रजिस्टर्ड हैं। जिनमें 2 करोड़ 44 लाख 72,600 महिला मतदाता है। इनमें बड़ी तादाद में महिला कर्मचारी भी है। सरकार पहले से ही महिलाओं का राजस्थान की बसों में 30 फीसद कम किराया लेती है। वहीं बीते दिनों कांग्रेस सरकार ने महिलाओं के लिए 500 गैस वाला सिलेंडर देने का भी ऐलान किया है।  

क्या दो जगह वोट डालते हैं असदुद्दीन ओवैसी ? कांग्रेस ने चुनाव आयोग से की शिकायत

'या अल्लाह मुसलमानों को शक्ति दो, गैर-मुस्लिमों का सफाया करो..', इमाम शेख यूनुस का जहरीला Video

500 करोड़ खर्च कर लोगों की 'जाति' पूछेगी बिहार सरकार, जानिए क्या है नितीश-तेजस्वी का प्लान ?

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -