राजस्थान चुनाव: मझधार में फंसीं वसुंधरा राजे और मानवेंद्र सिंह में है कांटे की टक्कर
राजस्थान चुनाव: मझधार में फंसीं वसुंधरा राजे और मानवेंद्र सिंह में है कांटे की टक्कर
Share:

नई दिल्ली: राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के बीच सत्ता को हासिल करने की बड़ी चुनौती है। जानकारी के अनुसार बता दें कि एक तरफ जहां भाजपा पिछले कई बार के इतिहास को तोड़कर दोबारा सत्ता में आने की कोशिश में जुटी है तो दूसरी तरफ कांग्रेस प्रदेश में सत्ता विरोधी लहर का फायदा उठाकर भाजपा को सत्ता से बाहर करने में पूरी ताकत झोंक रही है। वहीं सियासी पंडितों की मानें तो इस बार राजस्थान में भाजपा की हालत थोड़ी कमजोर है।

पूर्व आईएएस अपराजिता सारंगी ने थामा भाजपा का दामन

वहीं ऐसे में कांग्रेस की सत्ता में वापस की अटकलें तेज हो गई हैं। लेकिन इन तमाम अटकलों को दरकिनार करते हुए प्रदेश की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे अपनी पूरी ताकत इस चुनाव में झोंक रही हैं। वहीं कयास लगाए जा रहे थे कि सत्ता विरोधी लहर के चलते वसुंधरा राजे अपनी परंपरागत सीट की बजाए किसी दूसरी विधानसभा सीट से चुनाव लड़ सकती हैं। लेकिन इन तमाम अटकलों पर विराम लगाते हुए वसुंधरा राजे ने झालरापाटन की सीट से ही चुनाव लड़ने का फैसला लिया और 17 नवंबर को यहां से नामांकन दाखिल किया था। वहीं गौर करने वाली बात यह है कि इस सीट से वसुंधरा राजे 2003 से लगातार अजेय रही हैं। लेकिन इस बार उनका सामना यहां काफी कड़ा होने वाला है।

राजस्थान चुनाव: भाजपा ने जारी किया 'गौरव संकल्प पत्र', अरुण जेटली भी रहे मौजूद

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के खिलाफ कांग्रेस ने मानवेंद्र सिंह को मैदान में उतारा है। वहीं ऐसे में इन दोनों दिग्गज नेताओं के आमने-सामने आने से इस सीट पर यह मुकाबला काफी दिलचस्प हो गया है। दरअसल मानवेंद्र सिंह और वसुंधरा राजे के परिवार के बीच खींचतान काफी लंबे समय से चली आ रही है, लिहाजा माना जा रहा है कि इस बार का चुनाव दिलचस्प हो सकता है। यहां बता दें कि लोगों का मानना है कि एक तरफ जहां यह चुनाव राजे के लिए स्वाभिमान की लड़ाई है तो दूसरी तरफ मानवेंद्र सिंह के लिए यह बदले का चुनाव है।


खबरें और भी 

मध्यप्रदेश चुनाव: दो संतों को धार्मिक भावनाएं भड़काने के आरोप में भेजा गया जेल

मध्यप्रदेश चुनाव: चायवाले का पीएम और किसान के बेटे का सीएम बनना हजम नहीं कर पा रही कांग्रेस- शिवराज सिंह

मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव में मतदान के दौरान 1.80 लाख सुरक्षाकर्मी संभालेंगे जिम्मा

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -