बारिश ने मचाई इन राज्यों में तबाही, किसानों के लिए बड़ा संकट
बारिश ने मचाई इन राज्यों में तबाही, किसानों के लिए बड़ा संकट
Share:

मुंबई: देश के ज्यादातर प्रदेशों में गर्मी दस्तक दे चुकी है। उत्तर भारत के इलाकों में पारा 30 से 35 डिग्री के आस-पास दर्ज किया जा रहा है। महाराष्ट्र एवं गुजरात में 38 डिग्री तक तापमान रिकॉर्ड किया गया। इस बीच देश के कई प्रदेशों से वर्षा की खबरें सामने आ रही हैं। महाराष्ट्र के नांदेड़ जिले में ओलावृष्टि ने हाहाकार मचाया है। जिले के ज्यादातर क्षेत्रों में तीसरे दिन भी तूफानी हवा और बारिश के साथ खतरनाक ओलावृष्टि हुई है। 

वही इसके चलते किसानों की फसल पूरी तरह से बर्बाद हो चुकी। अब किसान सरकार से सहायता की गुहार लगा रहे हैं। क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र, मुंबई ने 19 मार्च 2023 के लिए भी नांदेड़ जिले के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। जिले में अलग-अलग जगहों पर तूफानी हवाएं, बिजली गिर सकती है। इस के चलते गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। बता दें कि मुखेड तहसील के बाराली एवं मुकरमाबाद क्षेत्र में बीते 3 दिनों से निरंतर बेमौसम बारिश एवं ओलावृष्टि जारी है। 18 मार्च को भी शाम 4 बजे से आरम्भ हुई ओलावृष्टि देर रात तक जारी रही।

वही नांदेड़ में बीते 3 दिनों से निरंतर हो रही बेमौसम बारिश एवं ओलावृष्टि से कट चुकी रबी की फसल, बाग एवं सब्जियां बर्बाद हो गई हैं। किसानों के सामने जीवनयापन का खतरा खड़ा हो गया है। किसानों की मांग है कि सरकार शीघ्र से शीघ्र फसल का पंचनामा कर मुआवजा दे। बता दें कि नांदेड़ के सिरंजनी, एकम्बा, कोठा गांव में भी बेमौसम वर्षा एवं ओलावृष्टि से किसानों को भारी नुकसान हुआ है। वहीं, गुजरात में भी वर्षा से फसलें बर्बाद हुई हैं। गुजरात के अरावली जिले में भी अचानक तेज वर्षा के साथ ओलावृष्टि दर्ज की गई । किसानों की फसल बड़े स्तर पर प्रभावित हुई। जीवनयापन पर संकट खड़े होने पर किसान अब मुआवजे की मांग कर रहे हैं।

राहुल गांधी के घर पहुंची दिल्ली पुलिस, CP और DCP समेत बड़े अधिकारी मौजूद, जानें पूरा मामला

यूपी: हड़ताल करने वाले 1332 बिजली कर्मचारियों की सेवा समाप्त, 22 पर ESMA के तहत केस दर्ज

भूखी माता बायपास पर हुआ खतरनाक हादसा, लहूलुहान हुए दर्जनों लोग

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -