भूखी माता बायपास पर हुआ खतरनाक हादसा, लहूलुहान हुए दर्जनों लोग
भूखी माता बायपास पर हुआ खतरनाक हादसा, लहूलुहान हुए दर्जनों लोग
Share:

उज्जैन: मध्य प्रदेश के उज्जैन के भूखीमाता रोड बायपास पर शनिवार देर रात तेज गति बस बेकाबू होकर पलट गई। इस स्लीपर बस में सवार 30 से अधिक यात्री चोटिल हो गए। इनमें से 5 यात्रियों की हालत बेहद गंभीर बनी हुई है। हादसा इतना खतरनाक था कि बस का इंजन ही टूट कर सड़क पर आ गया। खबर प्राप्त होने पर पुलिस बल मौके पर पहुंचा तथा चोटिल व्यक्तियों को जिला चिकित्सालय पहुंचाया। 

महाकाल थाना पुलिस ने बताया कि शनिवार रात को एस एन ट्रैवल्स की बस इंदौर से उज्जैन होकर राजकोट के लिए रवाना हुई थी। उज्जैन के देवास गेट पर बस रात को पहुंची थी। यहां से अन्य यात्री बस में सवार हुए इसके पश्चात् बस राजकोट के लिए रवाना हुई थी। चिंतामन ब्रिज उतरने के पश्चात् बस भूखीमाता बायपास के पास से तेज रफ्तार बस बेकाबू होकर अंधे मोड़ की वजह से पलट गई। बस के पलटने की वजह से उसका इंजन टूटकर अलग हो गया। वहीं, उसमें सवार लगभग 30 से 35 यात्री चोटिल हो गए। जिससे कुछ देर यात्रियों में हाहाकार मच गया। 

वही हादसे की खबर लगते ही कलेक्टर कुमार पुरषोत्तम सहित पुलिस के अफसर यात्रियों का हालचाल जानने जिला अस्पताल पहुंचे। जहां उन्होंने चिकित्सक की टीम को तत्काल बेहतर उपचार के लिए दिशा निर्देश दिए। इंदौर से उज्जैन होते हुए राजकोट जा रही स्लीपर बस में उज्जैन से भी कुछ यात्री बस में सवार हुए थे। कुछ यात्रियों ने बताया था कि हम बाबा महाकाल के दर्शन कर लौट रहे थे, हादसा इतना खतरनाक था कि हम बता नहीं सकते हमें बाबा महाकाल ने ही बचा लिया है।

Ind vs Aus: दूसरे ODI में बारिश बनेगी विलन ! जानें विशाखापट्टनम के मौसम का ताजा अपडेट

'भाजपा से भीख मांग रहे अखिलेश यादव..'. सपा प्रमुख पर क्यों भड़के ओपी राजभर ?

केंद्रीय कर्मचारियों के लिए जल्द आएगी बड़ी खुशखबरी! इतनी बढ़ सकती है सैलरी

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -