हाईस्पीड ट्रेन से मिलेगा रेलवे को नया आयाम
हाईस्पीड ट्रेन से मिलेगा रेलवे को नया आयाम
Share:

नई दिल्ली : एक ओर जहां सरकार अपने दो वर्ष पूर्ण होने का उल्लास मना रही है वहीं दूसरी ओर रेल मंत्रालय अपने विकासीय कार्यों और योजनाओं को नया आयाम देने में लगा है। इस दौरान भारत में पहली बुलेट ट्रेन 2023 में दौड़ने लगेगी, इससे इस उपमहाद्वीप में ट्रेन के परिचालन के क्षेत्र में नए युग का प्रारंभ होगा। इस मामले में रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने कहा कि वर्ष 2023 में पहली बुलेट ट्रेन भारत में दौडने लगेगी। इस दौरान बुलेट रेल परियोजना के चरणों पर भी वे चर्चा कर चुके हैं। बुलेट रेल के मुंबई और अहमदाबाद के मध्य 508 किलोमीटर की दूरी लगभग 2 घंटे में पूरी होने की संभावना जताई गई है।

इस रेल की सामान्य गति 320 किलोमीटर प्रति घंटे तय की गई है। दूसरी ओर इसकी अधिकतम गति 350 किलोमीटर प्रति घंटे हो सकेगी। रेलमंत्री सुरेश प्रभु का कहना था कि अहमदाबाद और मुंबई के बीच चलने वाली हाई स्पीड बुलेट रेल परियोजना के माध्यम से लोग रेल से यात्रा करते हुए समुद्र के नीचे यात्रा करने का आनंद लेंगे। दरअसल इसके लिए विशेषतौर पर 508 किलोमीटर लंबा मुंबई - अहमदाबाद हाई स्पीड रेल गलियारा निर्मित किया जाएगा।

इसमें समुद्र के नीचे 21 किलोमीटर की सुरंग का निर्माण भी होगा। हालांकि इस योजना का कार्य वर्ष 2018 के अंत तक प्रारंभ होगा। मगर यह प्रोजेक्ट तैयार हो जाने के बाद देश में रेल परियोजना के इतिहास में नया आयाम जुड़ जाएगा और यात्रियों को बहुत सुविधा होगी।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -