राहुल गांधी को अचानक क्या हुआ ? Twitter पर कई नेताओं-पत्रकारों को कर दिया अनफॉलो
राहुल गांधी को अचानक क्या हुआ ? Twitter पर कई नेताओं-पत्रकारों को कर दिया अनफॉलो
Share:

नई दिल्ली: कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी अपने ट्विटर हैंडल को लेकर चर्चाओं में हैं। दरअसल, पिछले कुछ दिनों में उन्होंने कई नेताओं, पत्रकारों और दूसरे नेताओं को अनफॉलो कर दिया है। इसके बाद सियासी हलकों में कयासों के दौर शुरू हो गए। हालांकि, पार्टी का कहना है कि राहुल गांधी के ट्विटर हैंडल को रिफ्रेश किया जा रहा है। इसलिए कई हैंडल्स को अनफॉलो किया गया है।

रिफ्रेश की प्रक्रिया पूरी होने के बाद उन्हें फिर से फॉलो करना आरंभ कर दिया जाएगा। जिन लोगों को राहुल गांधी के ट्विटर हैंडल से अनफॉलो किया गया है, उनमें उनके कार्यालय में काम करने वाले सहयोगी और कर्मचारी भी शामिल हैं। दरअसल पार्टी के कई नेता कर्मचारियों को फ़ॉलो करने पर सवाल खड़े कर चुके हैं। इसके साथ ही राहुल गांधी कई ऐसे नेताओं को फॉलो कर रहे थे, जिनकी मौत हो चुकी है। इनमें तरुण गोगाई, अहमद पटेल और राजीव सातव शामिल हैं।

राहुल गांधी के ट्विटर हैंडल पर फॉलो करने वाले लोगों की तादाद में लगातार बदलाव हो रहा है। मंगलवार सुबह राहुल गांधी 281 लोगों को फॉलो कर रहे थे। इसके बाद शाम को यह संख्या और घट गई है। बुधवार शाम यह तादाद घटकर 219 रह गई है। हालांकि, इस दौरान राहुल गांधी लगातार ट्विटर पर सक्रीय भी दिख रहे हैं।

भारत में कोरोना मरीजों के लिए लॉन्च किया गया खाली बिस्तरों का रीयल-टाइम ऑनलाइन नक्शा

इजराइल में सत्ता बदलना तय, 12 साल बाद PM की कुर्सी से उतरेंगे बेंजामिन नेतन्याहू

इजरायल के पीएम को हटाने के लिए गठबंधन समझौते पर पहुंचे बेंजामिन नेतन्याहू के विरोधी

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -