2019 में हारने के ढाई साल बाद राहुल गांधी को आई अमेठी की याद, क्या जनता करेगी स्वीकार ?
2019 में हारने के ढाई साल बाद राहुल गांधी को आई अमेठी की याद, क्या जनता करेगी स्वीकार ?
Share:

लखनऊ: कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी 2019 के आम चुनाव में अपनी परंपरागत अमेठी लोकसभा सीट से हार गए थे। उन चुनावों के लगभग ढाई साल बाद यह पहली बार है, जब राहुल अमेठी के दौरे पर जाने वाले हैं। राहुल गांधी और पीएम प्रियंका गांधी 18 दिसंबर को जन जागरण अभियान के तहत अमेठी दौरे पर पहुंचेंगे। इस दौरान राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा एक पदयात्रा में शामिल होंगे। कांग्रेस की तरफ से जारी प्रेस रिलीज में यह जानकारी दी गई है। 

अर्थव्यवस्था में गिरावट और महंगाई जैसे मुद्दों पर कांग्रेस ने पूरे देश में विरोध प्रदर्शन शुरू किए हैं। इसके तहत ही अमेठी में भी पार्टी पदयात्रा का आयोजन करने लेने वाली है। देश के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की जयंती 14 नवंबर से कांग्रेस ने इस अभियान का आगाज़ किया था। रविवार को ही कांग्रेस की जयपुर में भी एक बड़ी रैली थी। इसमें पार्टी की कार्यकारी अध्यक्ष सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी और राहुल गांधी शामिल हुए थे। 

राजस्थान की रैली में भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए राहुल गांधी ने कहा था कि 2014 से अब तक गैस सिलेंडर, घी, दाल, आटा और चीन जैसी चीजों के भाव दोगुने हो गए हैं। इस दौरान राहुल गांधी ने तंज कसते हुए लोगों से सवाल किया था कि, 'अच्छे दिन आ गए?'। फिर खुद ही इस पर जवाब देते हुए कहा था, 'अच्छे दिन आ गए- हम दो, हमारे दो एक!'। उन्होंने मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा था कि कुछ चुनिंदा कारोबारियों के लिए आम जनता से हर चीज को छीना जा रहा है।

शरद पवार को ममता बनर्जी ने दी जन्मदिन की बधाई

Punjab Assembly Elections: अरविंद केजरीवाल के निशाने पर चरणजीत सिंह चन्नी

चीन के आक्रमण पर कांग्रेस ने लोकसभा में स्थगन नोटिस दिया

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -