'सत्य की जीत होगी', साले की पेशी से पहले बोले जीजा रॉबर्ट वाड्रा
'सत्य की जीत होगी', साले की पेशी से पहले बोले जीजा रॉबर्ट वाड्रा
Share:

आज कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की नेशनल हेराल्ड मामले में प्रवर्तन निदेशालय के सामने पेशी होनी है। जी हाँ और वह कांग्रेस दफ्तर पहुँच चुके हैं इस दौरान उनके साथ उनकी बहन प्रियंका गांधी भी हैं। वहीं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता भी यहाँ शामिल हैं। हालाँकि राहुल की पेशी से पहले पार्टी के नेता दिग्विजय सिंह ने बयान दिया है। उन्होंने कहा, 'जब-जब भाजपा और मोदी डरते हैं वे पुलिस को आगे करते हैं। आगे हम जनता की लड़ाई लड़ेंगे। ये केस है ही नहीं। कोई FIR है क्या? यह केस तो मोदी सरकार ने 2014 में शुरू किया और उन्हीं की सरकार ने बिना कोई प्रमाण मिले केस को समाप्त कर दिया।'

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Robert Vadra (@robert_vadra)

वहीं उनके अलावा उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता हरीश रावत ने कहा कि, 'अगर कांग्रेस अपने नेता के ऊपर हो रहे अन्याय के खिलाफ नहीं लड़ सकती है तो जो देश की जनता के ऊपर जो अन्याय हो रहा है उसके खिलाफ कैसे लड़ेंगे।' इसी के साथ उन्होंने कहा कि, 'ये पूरी तरह से विपक्ष की आवाज को दबाने का प्रयास है। हम इस प्रयास के खिलाफ लड़ेंगे। एक प्रकार से ये देश की दूसरी आजादी की जंग है। ये चाहें तो हमें जेल में डाल दें, लेकिन हम इस अन्याय के खिलाफ आवाज उठाएंगे।' इसी के साथ राहुल के जीजा रॉबर्ट वाड्रा ने एक इमोशनल पोस्ट शेयर की है।

जी दरअसल उन्होंने लिखा, 'राहुल आप नि:संदेह सभी निराधार आरोपों से बरी होंगे। मैं प्रवर्तन निदेशालय के साथ सम्मन और यात्राओं के माध्यम से 15 बार जा चुका हूं और हर सवाल का जवाब दिया है, साथ ही 23000 से अधिक दस्तावेजों को वितरित किया है। मेरा मानना है कि सत्य की जीत होगी और प्रचलित व्यवस्था के इस उत्पीड़न का वह प्रभाव नहीं होगा, जो वह चाहते हैं। यह सरकार देश के लोगों को उत्पीड़न के इन तरीकों से नहीं दबाएगी, यह हम सभी को मजबूत इंसान बनाएगी।'

ED के सामने राहुल की पेशी से पहले कांग्रेस नेताओं में हलचल, जानिए किसने क्या कहा?

'राहुल गांधी हमारे राम', ED के सामने राहुल गांधी की पेशी से पहले बोले कार्यकर्ता

'डियर मोदी एंड शाह ये राहुल गांधी झुकेगा नहीं', ED के सामने पेशी से पहले लगे पोस्टर

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -