कोलकाता फ्लाईओवर हादसा: घायलों से मिलने पहुंचे राहुल, दिया मदद का आश्वासन
कोलकाता फ्लाईओवर हादसा: घायलों से मिलने पहुंचे राहुल, दिया मदद का आश्वासन
Share:

कोलकाता : पश्चिम बंगाल के कोलकाता के उत्तरी क्षेत्र में निर्माणाधीन फ्लाई ओवर के ढह जाने के चलते बड़े पैमाने पर केजुलिटीज़ हुईं। इसके बाद इस मामले में नेताओं की बयानबाजियां भी तेज़ हो गई हैं। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी कोलकाता में दुर्घटना वाले स्थान पर पहुंचे। यहां उन्होंने उस हिस्से को देखा जो कि टूट कर गिर गया था। क्षतिग्रस्त फ्लाईओवर के अवलोकन के बाद वे घायलों से मिले और उन्होंने पत्रकारों से चर्चा की।

इस दौरान उन्होंने कहा कि आपदा में प्रभावित हुए लोगों के साथ वे और उनकी पार्टी है। उन्होंने जरूरत पड़ने पर हर तरह की मदद का आश्वासन भी दिया। उन्होंने कहा कि यदि ऐसे में कोई कैसी भी मदद कर सकता है उसे जरूर करना चाहिए।

राहुल की राज्य में 3 चुनावी रैलियां हैं, जो कि बर्धमान, दुर्गापुर और कुलती में होगी। इन रेलियों के माध्यम से राहुल पश्चिम बंगाल सरकार के ही साथ भाजपा पर निशाना साध सकते हैं। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -