दलितों की पिटाई पर हो रही राजनीति, राहुल-केजरीवाल पहुंचेंगे गुजरात
दलितों की पिटाई पर हो रही राजनीति, राहुल-केजरीवाल पहुंचेंगे गुजरात
Share:

उना : गुजरात में दलित युवकों को पीटे जाने से बवाल मच गया है। इस मामले में सरकार के खिलाफ प्रदर्शन जारी है। ऐसे में पिटाई से पीड़ित युवकों ने आत्महत्या करने के प्रयास भी किए। मिली जानकारी के अनुसार इस स्थिति के बाद अब कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी उना पहुंचेंगे और वे पीड़ितों से भेंट करेंगे। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी पीड़ितों के परिजन से भी मिलेंगे। हालांकि गुजरात सरकार और केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह अपनी ओर से बयान दे चुके हैं। दूसरी ओर इस मामले में किए गए प्रदर्शन के बाद राजकोट, पोरबंदर, बोतड और गिर - सोमनाथ जिले में आत्महत्या के प्रयास की घटना हुई। इस तरह की ताजा घटनाओं के साथ विगत 11 जुलाई को गोवध हेतु गोरक्षा दल के माध्यम से करीब 7 युवकों की पिटाई के बाद आत्महत्या के प्रयास भी किए गए।

मिली जानकारी के अनुसार इन युवकों पर गौवध का आरोप लगाया गया था। हालांकि इन युवकों ने एक मृत गाय की चमड़ी निकाले जाने की बात कही थी। उनका कहना था कि गाय पहले से ही मृत थी। दरअसल राजकोट जिले के धोराजी शहर में 3 दलित युवकों ने जहरीले पेय पदार्थ का सेवन भी किया। इसके बाद उन्हें चिकित्सालय पहुंचाया गया। हालांकि पिटाई के बाद इन लोगों ने जहरीला पदार्थ खाकर अपनी जान देने का प्रयास किया।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी इस मामले में सक्रिय हो गए हैं। वे उना पहुंचेंगे। इस दौरान वे पीड़ितों से भेंट भी करेंगे। माना जा रहा है कि इस मामले में जमकर राजनीति हो सकती है। आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार मुख्यमंत्री द्वारा परिवार से कहा है कि उनकी सरकार दोषियों के विरूद्ध कार्रवाई करने जा रही है। जिसमें 16 को पकड़ा जा चुका है। दलितों की पिटाई से आक्रोशित लोगों ने कई जगह प्रदर्शन किया और रैली निकाली। इस दौरान सड़कों पर जाम भी लग गया।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -