रघुवर ने की उग्रवाद को समाप्त करने की बात
रघुवर ने की उग्रवाद को समाप्त करने की बात
Share:

रांची : झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवरदास ने राज्य से नक्सलवाद को समाप्त करने की बात कही है। उन्होंने कहा है कि उग्रवादी संगठन झारखंड में प्रभावी नहीं रहेंगे। उनका कहना था कि सुरक्षा और शांति के माहौल में ही विकास होता है और जो देश व समाज के लिए कार्य करता है देश व समाज उसे भी याद करता है। उन्होंने कहा कि प्रशासन को चुनौती देने वालों को मुंहतोड़ जवाब जरूर दिया जाएगा।

दरअसल मुख्यमंत्री रघुवरदास ने चतरा में योजना बनाओ अभियान को संबोधित किया। इस अभियान को लेकर उन्होंने कहा कि गांवों में जिस तरह का विकास ग्रामीण चाहते हैं और जिस योजना को लेकर ग्रामीणों को आवश्यकता है वही योजना बनाई जाएगी। मुख्यमंत्री लावालौंग प्रखंड मुख्यालय में आयोजित होने वाले 9 कुंडीय श्रीराम महायज्ञ कार्यक्रम और नवनिर्मित कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय का शुभारंभ भी किया।

मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के दौरान विधायक जयप्रकाश सिंह भोक्ता, सिमरिया के विधायक गणेश गंझू, डीआईजी उपेंद्र कुमार, चतरा की जिला पंचायत अध्यक्ष ममता देवी, डीसी अमित कुमार, पुलिस अधीक्षक अंजनी कुमार झा आदि पदाधिकारी बड़े पैमाने पर उपस्थित थे। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -