हाई सिक्योरिटी के बीच लीक हुआ राघव चड्ढा की बारात का वीडियो, इस अवतार में आए नजर
हाई सिक्योरिटी के बीच लीक हुआ राघव चड्ढा की बारात का वीडियो, इस अवतार में आए नजर
Share:

बॉलीवुड फिल्मों की मशहूर एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा एवं राघव चड्ढा रविवार को शादी के बंधन में बंध गए। उदयपुर के लीला पैलेस में दोनों ने सात फेरे लिए। दोनों की शादी में उनके परिवार वालों के अतिरिक्त बॉलीवुड से लेकर राजनीति जगत तक के दिग्गज शामिल हुए थे। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल, आदित्य ठाकरे एवं पंजाब के सीएम भगवंत मान भी शादी में शामिल हुए। इस हाई प्रोफाइल शादी को पूरी तरह से निजी रखा गया। इसके लिए हाई सिक्योरिटी की व्यवस्था की गई। इसके बाद भी राघव चड्ढा का एक वीडियो वायरल हो रहा है। ये वीडियो बारात के समय का है। इसमें दूल्हे राजा का लुक ख़बरों में बना हुआ है।

परिणीति और राघव चड्ढा के प्रशंसकों को बड़ी ही बेसब्री से उनकी शादी तथा उससे जुड़ी रस्मों की फोटोज और वीडियोज का इंतजार है। कल यानी 24 सितंबर को हर कोई इसी इंतजार में था कि कब उनकी वह परी और राघव को दूल्हा-दुल्हन के तौर पर देखेंगे। फिलहाल अभी तक शादी की आधिकारिक फोटोज सामने नहीं आई है, किन्तु  बारात का एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि राघव पूरे टशन में अपनी दुल्हनियां परी को अपना बनाने के लिए बेबात दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में राघव सफेद रंग की शेरवानी पहने नजर आ रहे हैं। इसके साथ उन्होंने काला चश्मा, सर पर पगड़ी लगाई है, जो उन पर बहुत जच रही है। उनके साथ बैण्ड बाजा वाले हाथ में छतरी लिए दिखाई दे रहे हैं। राघव पूरे शाही अंदाज में बारात लेकर जाते नजर आ रहे हैं। इस के चलते वह किसी राजकुमार से कम नहीं नजर आ रहे।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by HT City (@htcity)

परिणीति और राघव की शादी के पश्चात् अब उनके रिसेप्शन को लेकर खबरें सामने आ रही हैं। प्राप्त एक रिपोर्ट के अनुसार, परिणीति एवं राघव एक नहीं बल्कि दो जगह पर रिसेप्शन पार्टी प्लान कर रहे हैं। उनका एक रिसेप्शन मुंबई एवं दूसरा दिल्ली में होगा। दिल्ली के रिसेप्शन में जहां राजनीति जगत के कई दिग्गज सम्मिलित होंगे, वहीं मुंबई के रिसेप्शन में बॉलीवुड के स्टार्स चार चांद लगाएंगे। आपको बता दें कि ऑनलाइन वायरल हुए इनकी शादी के कार्ड के अनुसार, कपल 30 सितंबर को चंडीगढ़ में एक रिसेप्शन भी देगा। हालांकि अभी तक इस पर कोई ऑफिशियल पुष्टि नहीं हुई है। 

नाइट सूट में जमकर नाची सलमान की एक्ट्रेस, वीडियो देखकर भड़के फैंस

टोनी कक्कड़ संग शादी रचाने को तैयार मनीषा रानी! इस कारण डेटिंग की ख़बरों पर फैंस ने लगाई मुहर

विदाई में खूब रोइ परिणीति चोपड़ा, दुल्हनिया को राघव चड्ढा ने दिया सहारा

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -