भारतीय डाॅक्टर्स ने जीती सबसे मुश्किल रेस - अक्रोस अमेरिका
भारतीय डाॅक्टर्स ने जीती सबसे मुश्किल रेस - अक्रोस अमेरिका
Share:

दुनिया की सबसे मुश्किल रेस अक्रोस अमेरिका। करीब 4800 किलोमीटर। अरे यह काम किसी भारत के बस का है क्या। अरे इस रेस को तो भारतीय जीत ही नहीं सकता। मगर इस तरह के सभी विचारों पर विराम लगा दिया गया है। जी हां, हाल ही में नासिक के दो चिकित्सक भाईयों ने इस रेस को जीत लिया है। हितेंद्र महाजन और उनके छोटे भाई महेंद्र द्वारा अमेरिका में इस रेस को करीब 8 दिन 14 घंटे और 55 सेकंड में पूरा कर लिया गया है।

जी हां, रैम की आधिकारिक वेबसाईट पर इस तरह की रेस का उल्लेख किया गया है। कैलिफोर्निया के ओसियनसाईड से रेस प्रारंभ करने को लेकर कई चरणों में प्रतिष्ठित टूर डी फ्रांस के कंपेरिज़न में रैम एक जटिल रेस है। इसे जीतना इतना आसान नहीं होता है।

मगर इस रेस को जीतकर भारतीयों ने एक नया कीर्तिमान बनाया है। लोगों को इस दौरान घंटों तक लगातार साइकिल चलाना पड़ती है। यही नहीं शारीरिक और मानसिक दृढ़ता की परीक्षा भी इस रेस के माध्यम से होती है। इस रेस के लिए दोनों ही भाईयों ने 23.36 किलोमीटर की औसत गति से साईकिलिंग की।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -