पुलिस अभिरक्षा में हुई मौत, उठ रहे सवाल
पुलिस अभिरक्षा में हुई मौत, उठ रहे सवाल
Share:

दुर्ग। केंद्रीय जेल दुर्ग के बैरक नंबर 14 में बंद एक कैदी अयज देवांगन की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। इस दौरान दूसरे बंदियों द्वारा उसे पीटने की आशंका जताई गई है लेकिन इस मामले में किसी तरह की पुष्टि नहीं हुई है। यह भी आशंका जताई गई है कि अधिक पिटाई के कारण उसने दम तोड़ दिया। दरअसल सुपेला पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया और उसे न्यायालय में पेश कर दिया गया था।

गुरूवार प्रातः 6 बजे बैरक में उस व्यक्ति की लाश मिली। बैरक में उसकी लाश मिलने के बाद मामला संदिग्ध हो गया। दरअसल इस मामले से जेल प्रशासन मुश्किल में आ सकता है। यह मामला पुलिस अभिरक्षा में कैदी की मौत का है। ऐसे में जेल अधिकारियों पर भी गाज गिर सकती है। हालांकि इस मामले में जेल प्रशासन ने घटना की जांच प्रारंभ कर दी है। इस मामले में संसदीय गृह सचिव संतोष बाफना ने कहा कि दुर्ग जेल में कैदी की मौत के मामले में न्यायिक जांच पर भी विचार किया जाएगा।

सवाल इस बात का है कि आखिर कैदी की मौत किन हालातों में हुई है। इसका अंदाज़ा लगाया जाना चाहिए। दरअसल जेल अधीक्षक योगेश खत्री ने कहा कि घटना के बारे में उन्हें जानकारी दी गई। मगर मौत के कारणों की जानकारी नहीं मिल पाई है। अब इस मामले में रिपोर्ट के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। इस मामले की जांच चल रही है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -