इस केक का एक टुकड़ा बिका 1500 पाउंड में
इस केक का एक टुकड़ा बिका 1500 पाउंड में
Share:

जी हाँ ऐसा ख़ास केक जिसका मात्र एक टुकड़ा ही 1500 पाउंड में बिका। आप भी इसकी खासियत जानना चाहते होंगे। आइए हम आपको बताते है इसकी खासियत। दरअसल महारानी विक्टोरिया की शादी के केक का एक टुकड़ा यहां एक नीलामी में 1,500 पाउंड (यानी 1,32,713.36 रूपए ) में बिका। केक का यह टुकड़ा 19वीं सदी का था। महारानी विक्टोरिया ने 1840 में राजकुमार एल्बर्ट से शादी की थी। यह केक तब का है।

जर्सी के संग्रहक डेविड गेंसबरो रॉबर्ट्स ने केक का यह टुकड़ा बेचा। केक के साथ एक उपहार बॉक्स भी बेचा गया, जिस पर ‘द क्वींस ब्राइडल केक बकिंघम पैलेस, दस फरवरी, 1840’ लिखा हुआ था। शाही मुहर के साथ महारानी विक्टोरिया के हस्ताक्षर वाला एक कागज भी बेचा गया। नीलामी करने वाली कंपनी क्रिस्टीज ने बुधवार को लंदन में नीलामी की। इसमें राजशाही का छोटा मोटा सामान, टाइटेनिक जहाज की चाबियां और विंस्टन चर्चिल का हैट भी बेचे गए। महारानी विक्टोरिया के अंत:वस्त्र भी 16,250 पाउंड में बेचे गए। रॉबर्ट्स की आयु इस समय 70 वर्ष से अधिक है और उन्होंने अपना पूरा जीवन दुर्लभ वस्तुओं के संग्रहण में गुजारा है।

इस घर में है एक साया,जो लेकर निकलता है खंजर

इस हॉस्टल में है Open Sex Lifestyle

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -