हैवान पत्नी : मिट्टी का तेल डालकर जलाया पति का प्राइवेट पार्ट
हैवान पत्नी : मिट्टी का तेल डालकर जलाया पति का प्राइवेट पार्ट
Share:

रायसेन। निजी विवाद के चलते एक पत्नी द्वारा पति के गुप्तांग पर मिटटी का तेल डालकर आग लगाने का मामला सामने आया है। मामला देहगांव थाना क्षेत्र के सिरसौदा गांव का है। महिला ने ऐसा कदम तब उठाया जब पति गहरी नींद में सो रहा था। पति कुछ समझ पाता इससे पहले महिला ने उसने चेहरे पर भी तेल उड़ेलकर आग लगाने की कोशिश की। घटना के बाद युवक बुरी तरह से झुलस गया गया जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने पति के बयानों के आधार पर पत्नी के विरुद्ध मुकदमा दायर कर लिया है।

सूत्रों को मुताबिक मिली सुचना के आधार पर सिरसौदा गांव का रहने वाला 25 साल का रामदयाल अहिरवार रात के समय अपने घर में सो रहा था इसी का फायदा उठाकर पास में सो रही उसकी पत्नी अपने पति के गुप्तांग पर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा दी, रामदयाल अपना बचाव कर पाता इससे पहले उसने उसके चेहरे को भी जलाने की कोशिश की, जिसके कारण युवक बुरी तरह से जल गया। जानकारी के अनुसार पीड़ित युवक की शादी करीब डेढ़ साल पहले बेगमगंज के मंदनी गांव की रहने वाली संध्या से शादी हुई थी।

युवक के परिवार वालो के मुताबिक शादी के बाद से ही संध्या अपने घर से आना नही चाहती थी। वही गांव वालो ने बताया की संध्या की पसंद से यह शादी नही हुई और वह अपने पति को भी पंसद नहीं करती थी। घटना की जांच कर रही पुलिस ने बताया की युवक ने पत्नी द्वारा तेल डालकर आग लगाने का बयान दिया है। बयानों के आधार पर पत्नी को हिरासत में ले लिया गया है।

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -