पीएम मोदी की 'मेक इन इंडिया' के मुरीद हुए पुतिन, बोले- हमारे दोस्त की योजना है, सीख सकता है रूस
पीएम मोदी की 'मेक इन इंडिया' के मुरीद हुए पुतिन, बोले- हमारे दोस्त की योजना है, सीख सकता है रूस
Share:

मॉस्को: पीएम नरेन्द्र मोदी दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता हैं। दुनिया के सबसे शक्तिशाली देश अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन से लेकर रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन तक उनके प्रशंसक हैं। ये मुकाम उन्होंने अपने कार्यों और नीतियों के कारण हासिल किया है। इसका एक और उदाहरण देखने को मिला है। दरअसल, रूस में आयोजित किए गए एक आर्थिक सम्मेलन में राष्ट्रपति पुतिन ने पीएम मोदी और उनकी महत्वाकांक्षी पहल मेक इन इंडिया की जमकर प्रशंसा की। 

पुतिन ने कहा कि रूस के परम मित्र भारत के पीएम मोदी ने कुछ वर्ष पूर्व मेक इन इंडिया को लॉन्च किया था। इसका भारतीय अर्थव्यवस्था पर बहुत सकारात्मक असर पड़ा है और भारत को इसका काफी लाभ भी मिला है। पुतिन ने भारत की इस योजना से सीखने की सलाह दी। इसके साथ ही उन्होंने यूक्रेन युद्ध के बाद रूस पर पश्चिमी देशों के प्रतिबंधों के प्रभाव को नकार दिया। मॉस्को में आयोजित एजेंसी फॉर स्ट्रैटेजिक इनिशिएटिव्स के एक कार्यक्रम के दौरान पुतिन ने पीएम मोदी को रूस का महान दोस्त करार दिया।

भारत का उल्लेख करते हुए पुतिन ने कहा कि भारत में जो भी अच्छा कार्य  हो रहा है, उससे सीखने में रूस को कोई गुरेज नहीं होना चाहिए। पुतिन ने कहा कि मेक इन इंडिया भारत में बहुत अच्छी तरह से काम कर रहा है। मेक इन इंडिया की तर्ज पर ही रूस में स्वदेशी उत्पादों पर जोर दिया जाए और देश में ही आवश्यकताओं की सभी चीजें बनाई जाएं। उन्होंने कहा कि भले ही यह हमारी योजना नहीं है, मगर हमारे दोस्त की है, इसे अपनाया जा सकता है।

मेक इन इंडिया कैसे बदल रहा भारत की तस्वीर:-

बता दें कि, भारत, जो कभी मुख्य रूप से एक रक्षा उपकरण आयातक के तौर पर जाना जाता था, वो अब निर्यातक के रूप में पहचाना जाने लगा है और इसमें मेक इन इंडिया का बेहद अहम योगदान है। रक्षा उत्पादन के क्षेत्र में निरंतर आत्मनिर्भरता की तरफ बढ़ते कदमों के साथ मोदी सरकार के नौ वर्षों में रक्षा निर्यात 23 गुना बढ़ चुका है। बता दें कि,  2013-14 में भारत का रक्षा निर्यात 686 करोड़ रुपये हुआ करता था, जो वर्ष 2022-23 में 15,940 करोड़ रुपए हो चुका है। यानी पहले जो हर छोटे-मोटे रक्षा उपकरण के लिए भारत को दूसरे देशों पर आश्रित रहना पड़ता था, वो बात अब ख़त्म हो चुकी है, मेक इन इंडिया के तहत अब उन उपकरणों का निर्माण भारत में ही किया जा रहा है। आज भारत की 100 कंपनियां 85 से अधिक देशों में रक्षा उत्पादों का निर्यात कर रहीं हैं। 

भारत से एक्सपोर्ट  किए जाने वाले अत्याधुनिक हथियारों में डोर्नियर -228, आर्टिलरी गन, ब्रह्मोस मिसाइल, पिनाका रॉकेट और लॉन्चर, रडार, सिमुलेटर, बख्तरबंद वाहन आदि जैसे उत्पाद शामिल हैं। इसके साथ ही दुनिया में भारत के LCA-तेजस, लाइट कॉम्बैट हेलीकॉप्टर, एयरक्राफ्ट कैरियर और एमआरओ गतिविधियों जैसे उत्पादों की डिमांड भी तेजी से बढ़ रही है।

भारत की अध्यक्षता में होने वाली SCO Summit में शामिल होंगे शी जिनपिंग, चीन ने किया आधिकारिक ऐलान

इस गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन, रात में सोते वक़्त रुक जाती है सांस!

.. तो हज यात्रा पर नहीं जा पाएंगे पाकिस्तानी! सऊदी अरब ने दे दिया अल्टीमेटम

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -