VIDEO: पंजाब पुलिस का बर्बर चेहरा, बेरोजगार शिक्षकों के मुंह में ठूंसा कपड़ा
VIDEO: पंजाब पुलिस का बर्बर चेहरा, बेरोजगार शिक्षकों के मुंह में ठूंसा कपड़ा
Share:

चंडीगढ़: पंजाब का एक वीडियो इस समय तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में पंजाब पुलिस कि बर्बरता साफ़ दिखाई दे रही है। आपको याद हो तो कांग्रेस (Congress) की यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhhi Vadra) ने बीते दिनों आगामी विधानसभा चुनाव (Assembly Election 2022) को ध्यान में रखते हुए ‘लड़की हूं, लड़ सकती हूं’ का नारा दिया। हालांकि अब उनकी ही पार्टी की सरकार लड़कियों पर अत्याचार करती दिख रही है। जी दरअसल पंजाब के संगरूर (Sangroor) से एक वीडियो सामने आया है जहाँ पुलिस ने कुछ लड़कियों का मुंह पकड़ने की कोशिश की, उन्हें खींचा और जीप में भर कर थाने ले गई।

इस पूरे मामले को संगरूर में मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी (Chranajit Singh Channi) की एक रैली के दौरान का बताया जा रहा है। मिली जानकारी के तहत यह क्रूर पुलिसिया कार्रवाई, उन क्वालिफाइड टीचर्स पर हुई जिन्हें नौकरी नहीं मिल पा रही थी। यह सभी लोग चन्नी की रैली वाली जगह पर इकट्ठा हुए थे। इस घटनास्थल से कई ऐसी तस्वीरें सामने आई हैं जो मन को झकझोर देने वाली है। इसमें देखा जा सकता है कि पुलिस नारे लगाने वाले शिक्षकों को रोकने की कोशिश में है। आप सभी देख सकते हैं आंदोलनकारियों ने जैसे ही मुख्यमंत्री और पंजाब सरकार की निंदा करने वाले नारे लगाए, पुलिस उनके मुंह में कपड़ा ठूंसती नजर आई।

वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस सरकार के खिलाफ नारे लगाते हुए एक अधिकारी को एक महिला प्रदर्शनकारी को उसके कपड़ों से घसीटते हुए देखा गया। यह सब होने के बाद महिला को कई अन्य प्रदर्शनकारियों के साथ पुलिस बस के अंदर देखा गया। इस दौरान एक पुलिसवाले ने उसे वापस अंदर कर खिड़की बंद करने की कोशिश की, तब भी वह लगातार नारे लगाती रही। इसके बाद बस वहां से चली गई। आप सभी को बता दें कि बीते दिन हुई रैली का विरोध कर रहे लोगों को मुख्यमंत्री के समर्थकों ने घेर लिया। इस दौरान कुछ से मारपीट भी की गई।

मुंह दबाकर घसीटते हुए ले गई पंजाब पुलिस।।, शिक्षकों को 'कांग्रेस राज' में मिली ये सजा

सुबह भाजपा का दामन थामा, शाम को अमरिंदर के हो गए।। ये हैं पंजाब के 'बूटा सिंह'

पंजाब चुनाव को लेकर कांग्रेस ने कसी कमर, आज बड़ी बैठक।। 15 दिन में घोषणापत्र

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -