वोटिंग होने के बाद भी पंजाब कांग्रेस में नहीं थम रहा अंतरकलह, सांसद ने नवजोत सिद्धू के खिलाफ खोला मोर्चा
वोटिंग होने के बाद भी पंजाब कांग्रेस में नहीं थम रहा अंतरकलह, सांसद ने नवजोत सिद्धू के खिलाफ खोला मोर्चा
Share:

अमृतसर: पंजाब में विधानसभा की 117 सीटों के लिए वोटिंग हो चुकी हैं, मगर कांग्रेस में जारी सियासी संग्राम थम नहीं रहा है। कांग्रेस के नेता ने अपनी ही पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्दधू के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है। अमृतसर से सांसद गुरजीत सिंह औजला ने सिद्धू पर हमला बोलते हुए कहा है कि उनका बोलने का अंदाज और जनता से दूर रहना बहुत खतरनाक है। गुरजीत सिंह ने कहा कि, 'पार्टी के काफी सारे कार्यकर्ता नवजोत सिंह सिद्धू से असंतुष्ट हैं। उनके कारण ही लोग पार्टी छोड़कर जा रहे हैं।'

पार्टी के कई लोगों का कहना है कि सांसद ने ये बातें इसलिए कहीं, क्योंकि उन्हें अमृतसर में चुनावी प्रचार के दौरान कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के वाहन पर नहीं बैठने दिया गया था। वह नवजोत सिंह सिद्धू के लिए प्रचार करने पहुंची थीं। उन्होंने पार्टी आलाकमान के खिलाफ बोलना शुरू किया तो उनसे कहा गया कि चुनाव तक वह शांत रहें। 

आपको बता दें कि पंजाब कांग्रेस इकाई के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू की वजह से पंजाब कांग्रेस में दो धड़े बन गए। उन्हीं के कारण पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह को सरकार से बाहर जाना पड़ा। अब अमरिंदर अलग पार्टी बनाकर वह भाजपा के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ रहे हैं। 

नवाब मलिक को घर से ले गई ED, भड़की NCP-शिवसेना ने दे डाली ये धमकी

सरकार ने प्रतिबंधित संगठन SFJ से जुड़े ऐप्स, सोशल मीडिया को ब्लॉक करने का आदेश दिया

दिग्विजय सिंह पर ज्योतिरादित्य सिंधिया का हमला, बोले- 'मैंने और जनता ने दिग्विजय सिंह के...'

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -