'जनता उन्हें राजनीतिक रूप से अनाथ भी कर देगी', तेजस्वी के बयान पर BJP नेता का पलटवार
'जनता उन्हें राजनीतिक रूप से अनाथ भी कर देगी', तेजस्वी के बयान पर BJP नेता का पलटवार
Share:

पटना: बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव इन दिनों 'जन विश्वाश यात्रा' पर निकले है तथा सूबे की जनता के बीच जाकर अपने बीते सत्रह महीने के काम-काज को बता रहे हैं। नीतीश कुमार के सत्रह वर्ष के शासन की तुलना अपने सत्रह महीने के शासन से करते हुए, तेजस्वी मुख्यमंत्री के साथ भारतीय जनता पार्टी पर भी निरंतर हमलावर हो रहे हैं। 

तेजस्वी यादव अपने भाषणों में यह बता रहे हैं कि पहले उनकी पार्टी माई (MY) से जानी जाती थी, अब उनकी पार्टी की पहचान बाप से होने लगी है, जिसमें बिहार के सभी जाति एवं धर्म के लोगों का समावेश है, इसी से मौजूदा सरकार घबरा रही है। तेजस्वी यादव के बयान के बाद भारतीय जनता पार्टी ने ना केवल राजद पर हमला तेज कर दिया बल्कि तेजस्वी यादव पर भी निरंतर निशाना साध रही है। दरभंगा शहर से भारतीय जनता पार्टी के MLA संजय सरावगी ने कहा कि तेजस्वी यादव सत्ता से बेदखल होने के पश्चात् अब बाप-बाप चिल्ला रहे हैं। आने वाले समय में बिहार की जनता उन्हें राजनीतिक रूप से अनाथ भी बनाने का काम करेगी। 

भारतीय जनता पार्टी नेता ने राजद को परिवार की पार्टी बताते हुए कहा कि जब सत्रह महीने सत्ता में रहे, तब केवल भ्रष्टाचार एवं उगाही की। जब सत्ता से बाहर हुए हैं, तो फिर से जनता की याद आई है। संजय सरावगी ने कहा कि राजद सिर्फ परिवार की ही पार्टी है। इनको सामाजिक राजनीति से कोई मतलब नहीं है। मां, भाई और बाप को छोड़कर ये लोग अलग नहीं जा सकते हैं। बीते सत्रह महीने में 5 विभागों में मालिक रहे तथा लूट के अतिरिक्त कुछ नहीं किया।

योगी सरकार का बड़ा ऐलान, रद्द की UP पुलिस भर्ती की परीक्षा

इंस्टाग्राम रील बनाने के बाद पुल से कूद गया युवक, जाँच में जुटी पुलिस

पटना में मचा बवाल! स्थायी नौकरी की मांग कर रहे ग्राम रक्षा दल के लोगों पर पुलिस ने किया लाठीचार्ज 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -