कन्हैया कुमार पर हुआ हमला, नारेबाजी भी हुई
कन्हैया कुमार पर हुआ हमला, नारेबाजी भी हुई
Share:

नागपुर : नागपुर नेशनल काॅलेज में आयोजित किए गए एक समारोह के दौरान जवाहरलाल नेहरू छात्र संघ के अध्यक्ष कन्हैया कुमार का विरोध किया गया। दरअसल जब कन्हैया कुमार एक समारोह के लिए निकल रहे थे इसी दौरान कुछ लोगों ने उनका विरोध करते हुए प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने इस दौरान हंगामा कर दिया। हंगामा करने वालों ने कन्हैया कुमार मुर्दाबाद के नारे भी लगाए।

उल्लेखनीय है कि इससे पहले सुबह कन्हैया के वाहन पर पत्थरबाजी भी हुई। इस मामले में पुलिस द्वारा 5 लोगों को पकड़ लिया गया है। इन लोगों से पूछताछ की जा रही है। कन्हैया पर हमला करने वालों को बजरंग दल का कहा गया है। ऐसा पहली बार नहीं हुआ कि कन्हैया पर हमला हो। मगर इस हमले के बाद कन्हैया की सुरक्षा बढ़ा दी गई। हमला होने के बाद कन्हैया को तुरंत वहां से ले जाया गया।

जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय छात्र संघ के अध्यक्ष कन्हैया कुमार पर सुबह के समय भी पत्थरबाजी हुई थी। यही नहीं इसके पहले भी जेएनयू में कन्हैया कुमार को थप्पड़ मार दिया गया था इस दौरान कन्हैया कुमार को गालियां भी दी गई थीं। युवक ने माना कि कन्हैया कुमार को सबक खिाने हेतु ऐसा किया गया था। इसके पूर्व कन्हैया कुमार पर हैदराबाद में जूता भी उछाला गया। जिस व्यक्ति ने जूता उछाला था उसे पीटा गया फिर पुलिस के हवाले कर दिया गया।  

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -