तो जीवन भर बनी रहेगी सुख समृद्धि
तो जीवन भर बनी रहेगी सुख समृद्धि
Share:

1. सोमवार :- श्री शिव भगवान की अराधना करें- 
सोमवार का दिन भगवान शिव की पूजा का दिन माना जाता है। सभी देवताओं में भगवान शिव एक ऎसे देवता है जो अपने भक्तों की पूजा पाठ से बहुत जल्दी प्रसन्न हो जाते है। अगर भगवान शिव प्रसन्न हो जाते उसके व्यारे-न्यारे कर देते हैं। 
1. सोमवार को सुबह जल्दी उठकर स्नान के बाद शिव भगवान के मंदिर जाए। 
2. शिवलिंग पर कच्चा दूध एवं दहीं अर्पित करें। 
3. भोलेनाथ को धतुरा भी अर्पित करें। 
4. कपूर जलाकर भगवान की आरती करें। 
5. शिव पंचायतन के पूजन के साथ ही शिवमित्र कुबेर, शिव के द्वारपाल कीर्तिमुख और उनके अलंकार सर्पो का पूजन करें। 

2. मंगलवार :- श्री हनुमान जी अराधना करें- 
धर्म ग्रंथों के अनुसार मंगलवार के दिन ही हनुमानजी का जन्म हुआ था। इसलिए मान्यता है कि मंगलवार के दिन विशेष उपाय करने से हनुमानजी शीघ्र ही प्रसन्न हो जाते हैं। पूरी श्रद्धा और मन से बंजरग बली की पूजा करने हर मनोकामनाएं पूरी हो जाती हैं। 
1. शाम को सूर्यास्त के बाद किसी भी हनुमानजी के मंदिर जाएं। इसके पूर्व पवित्र हो जाना चाहिए। 
2. मंदिर पहुंचकर हनुमानजी के सामने साफ आसन पर बैठें और सरसो के तेल का दीपक लगाएं। 
3. दीपक चौमुखा होना चाहिए यानी बत्ती इस प्रकार लगाएं कि दीपक को चारों ओर से जलाया जा सके। 
4. दीपक लगाने के साथ ही अगरबत्ती, पुष्प आदि अर्पित करें। सिंदूर, चमेली का तेल चढ़ाएं। 
5. दीपक लगाते समय हनुमानजी के मंत्रों का जप करना चाहिए। मंत्र- ऊँ रामदूताय नम:, ऊँ पवन पुत्राय नम: आदि। इसके बाद हनुमान चालीसा का जप करें। 

3. बुधवार :- श्री गणेश भगवान की अराधना करें- 
हिन्दू धर्म में करोडो देवी देवताओ की पूजा की जाती है और उन सब मे गणेश जी की आराधना सर्वप्रथम की जाती है। भगवान गणेश के इस रूप की पूजा करने से हर मनोकामना पूर्ण होती है। 
1. धन की कामना के लिए बुधवार के दिन श्री गणेश को घी और गुड़ का भोग लगाएं। थोड़ी देर बाद घी व गुड़ गाय को खिला दें। ये उपाय करने से धन संबंधी समस्या का निदान हो जाता है। 
2. परिवार में कलह कलेश हो तो बुधवार के दिन दूर्वा के गणेश जी की प्रतिकात्मक मूर्ति बनवाएं। इसे अपने घर के देवालय में स्थापित करें और प्रतिदिन इसकी विधि-विधान से पूजा करें। 
3 .घर के मुख्य दरवाजे पर गणेशजी की प्रतिमा लगाने से घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है। कोई भी नकारात्मक शक्ति घर में प्रवेश नहीं कर पाती इसलिए घर के मुख्य द्वार पर गणेशजी की प्रतिमा लगानी चाहिए। 

4. बृहस्पतिवार :- श्री बृहस्पति देव की अराधना करें- 
गुरूवार को बृहस्पति देव की पूजा-अर्चना करें। बृहस्पति देव विद्या, धन, और संतान की कृपा करने वाले देव माने जाते हैं। इनको खुश करना भी आसान होता है। 
1. हर गुरूवार सुबह स्नान करें। 
2. अपने शरीर अंग नाभि और मस्तक पर केसर तिलक लगाना चाहिए और इसके साथ ही अपने भोजन में भी केसर का प्रयोग करें। 
3. योग्य और ज्ञानी ब्रा±मण से जानकारी लेकर हर गुरूवार को स्वयं ही गुरू की पूजा करें। 
4. पूजा में गुरू मंत्रों, विष्णुसहस्त्रनाम और गुरूकवच का पाठ व जप करें या फिर कराएं। 
5. हमारे भारतीय संस्कृति में साधु संत की सेवा करने से बहुत ही पुण्य मिलता है उसी तरह साधु, ब्राह्मण और पीपल के पेड़ की पूजा करें। 
6. गुरूवार से शुरूआत कर पीपल की जड़ में जल, चने की दाल और पीले रंग की मिठाई चढ़ाएं। 
7. सात गुरूवार तक अपने गुरू बृहस्पति की पूजा में चढ़ाई चने की दाल घोड़े को खिलाएं। 
8. पीले रंग के धागे में गुरूवार के दिन 5 मुखी रूद्राक्ष धारण करें। किसी ब्राहम्ण को बेसन के लड्डू और केसर मिली खीर का भोजन कराएं। 

5. शुक्रवार:- 
धर्म ग्रंथों के अनुसार शुक्रवार को दान-पुण्य के लिए अच्छा दिन माना गया है। ज्योतिष शास्त्र में भी मानव की पिड़ाओं और परेशानियों को दूर करने के लिए बहुत सारे उपाय शुक्रवार को ही करने को उपयुक्त बताया गया है। 
1. शुक्रवार को चिटि्टयों को दाना डाले। 
2. सफेद गाय को रोटी खिलाएं। 
3. गरीबों को भोजन कराएं। 
4. दान-पुण्य करें। 

6. शनिवार :- श्री शनि देव की अराधना करें- 
शनिवार को शनि देव की अराधना का दिन माना जाता है। आज के दिन धर्म कर्म कर आप शनि देव के प्रकोप से बच सकते हैं। शनि देव को न्याय का देवता माना जाता है। शनि देव प्रसन्न होकर हमारे द्वारा किए गए पुण्य और पापों का फल प्रदान करते हैं। अगर आप शनि देव को खुश कर देंगे तो आपके पापों का नाश अपने आप हो जाएगा। 
1. शनिवार को हनुमान चालिसा का पाठ करना चाहिए। हनुमानजी के भक्तों पर शनि के कुप्रभाव का असर नहीं होता है। 
2. शनिवार के दिन शनि देव के दर्शन करना चाहिए। किसी भी शनि मंदिर जाकर शनिदेव को नीले पुष्प अर्पित करें। 
3. शनिवार के दिन शिवलिंग पर जल अर्पित करें। वैसे तो प्रतिदिन दिन शिवलिंग पर जल चढ़ाना चाहिए लेकिन शनिवार के दिन जल चढ़ाने से शनि के अशुभ प्रभाव समाप्त होते हैं। 
4 . पीपल की सात परिRमा करें और जल चढ़ाएं। पीपल की पूजा करने से शनि के दोषों की शांति होती है। 
5. किसी गरीब व्यक्ति को भोजन कराएं, क्योंकि शनि देव गरीब लोगों का प्रतिनिधित्व करते हैं। अत: गरीब व्यक्ति को तृप्त करने पर शनि की कृपा प्राप्त होती है। 

7. रविवार :- सूर्य देव की अराधना करें- 
रविवार भगवान सूर्यदेव की पूजा का दिन माना जाता है। इसलिए रविवार सुबह भगवान सूर्यदेव की पूजा अवश्य करें। इस पूजा का लाभ बड़ा ही फलदायी होता है। सफलता और यश के लिए रविवार को सूर्य देव के इस मंत्र का जाप पूरी विधि से करना चाहिए। 
1. रविवार सुबह स्नान के बाद सफेद वस्त्र पहन कर सूर्य देव को नमस्कार करें। 
2. भगवान सूर्य देव को लाल चंदन का लेप, कुकुंम, चमेली और कनेर के फूल अर्पित करें, ये कार्य नवग्रह मंदिर में जाकर करें। 
3. दीप प्रज्जवलित करके मन में सफलता और यश की कामना करें फिर सूर्य मंत्र का जाप करें 
विष्णवे ब्रह्मणे नित्यं त्र्यम्बकाय तथात्मने। 
नमस्ते सप्तलोकेश नमस्ते सप्तसप्तये।। 
हिताय सर्वभूतानां शिवायार्तिहराय च। 
नम: पकेप्रबोधाय नमो वेदादिमूर्तये। 
4. मंत्र जप के बाद सूर्य देव जी की आरती भी करें। 
5. भगवान सूर्यदेव को भोग में मोदक ही चढ़ाएं। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -