पीरियड्स का समय तकलीफो भरा है तो इन उपायो को अपनाकर पाए निजात
पीरियड्स का समय तकलीफो भरा है तो इन उपायो को अपनाकर पाए निजात
Share:

कहते है पीरियड्स का समय महिलाओं के लिए बहुत मुश्किल और अग्निपरीक्षा के सामान समय होता है। जिसमे कई औरतें तो इस परेशानी में बहुत चिडचिडी हो जाती है। एेसी स्थिति में दर्द का सामना भी करना पड़ता है। कभी-कभी यह समस्याएं हमारी दिनचर्या को बुरी तरह से प्रभावित करती हैं लेकिन अापको परेशान होने के जरूरत नहीं है अाप इन अासान से तरीकों को अपना कर पीरियड्स की तकलाफों से छुटकारा पा सकते है। 
 
1. गर्म पानी से सिकाई - पेट में दर्द होने पर सिकाई वाले बैग या किसी बॉटल में गर्म पानी लेकर पेट पर रखकर सिकाई करने से अाराम मिलता है।
 
2. गर्म पेय - पेटदर्द शुरू होते ही गर्म पानी, चाय या कॉफी का प्रयोग कर सकती हैं। इसे पीने के  बाद आप राहत महसूस करेंगे।
 
3. सोयाबीन और  दूध - पीरियड्स की समस्याअों से बचने के लिए सहिजन, सफेद कद्दू, करेला, तिल का सेवन फायदेमंद होता है। इसके अलावा पालक, अंडा व सोयाबीन का रोजाना सेवन करने के साथ ही प्रतिदिन दूध जरूर पिएं।
 
4. कब्ज- पीरियड्स के समय कब्जियम की समस्या होने पर ऐसी चीजों का सेवन न करें, जो कब्ज बढ़ाए।
 
5. खट्टी चीजें- माहवारी के दौरान खट्टी चीजों से हमेशा परहेज करें क्योंकि ये चीजें अंगों में सूजन पैदा करते हैं। 
 
6.सौंफ या तिल- पीरियड्स शुरू होने से पहले ही सौंफ या तिल का सेवन करने से फायदा होता है। इससे पीरियड्स समय पर आते है। 
 
7. पपीता- इन दिनों पपीता खाना भी बेहद लाभदायक होता है। कई महिलाएं इसका सेवन समय पर पीरियड्स लाने और गर्भ से मुक्ति पाने के लिए भी करती हैं। 
 
8.धनिया- पिसा धनिया शक्कर के बूरे के साथ घी में सेंक कर दिन में तीन बार लगभग 2-2 चम्मच खाने से भी पीरियड्स की समसयाआं से छुटकारा मिलती है।
 
9. अनार का छिलका- अनार के छिलकों को सुखाकर पाऊडर बना लें। इस पाऊडर को रोज एक चम्मच ठंडे पानी के साथ लेने से पीरियड्स नियमित होगी और तकलीफों से निजात मिलेगी। 

क्या आप जानते है जमीन पर सोने से होते है ऐसे कई फा..

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -