कब्ज जैसी समस्या को हल्के में ना ले, अपनाए ये जरुरी उपचार
कब्ज जैसी समस्या को हल्के में ना ले, अपनाए ये जरुरी उपचार
Share:

tyle="text-align:justify">क्या आप जानते है एक छोटी सी बिमारी जिसे आप नजरअंदाज़ करते है जिसे हम कब्ज भी कहते है यह आगे चलकर भयंकर बिमारी यानी बवासीर,एसीडीटी जैसी परेशानियों में बदल सकती है। पेट साफ ना होने से घबराहट होना,पेट का भारीपन,भूख न लगना,सिर दर्द,उल्टी आने जैसी दिक्कते भी हो सकती हैं। वैसे तो इस तरह की मुश्किल आने पर डॉक्टर की परामर्श बहुत जरूरी है लेकिन कुछ घरेलू नुस्खों की मदद से जल्दी ही इससे राहत पाई जा सकती है।
 
 कब्ज दूर करने के घरेलू उपाय 
1.कब्ज से राहत पाने के लिए रात को थोड़े से गर्म दूध के साथ आंवलेे का चूर्ण खाने से कब्ज की बीमारी दूर होती है। आंवला का चूर्ण कब्ज़ को जड़ से मिटा देता है।
 
2.पपीता खाने से भी पेट साफ हो जाता है।
 
3.सेब के जूस पेट के लिए बहुुत फायदेमंद है। इससे आंतों की परतों में जमा गंदगी बाहर निकल जाती है।
 
4.मुनक्का इस समस्या के लिए रामबाण है।हर रोज 6-7 मुन्नका दूध में उबाल कर पीने से कब्ज दूर हो जाती है।
 
5.टमाटर का सूप या कच्चा टमाटर खाने से जिद्दी आंतों में जमे पुराने मल को साफ करने का असरदार उपाय है।
 
6.त्रिफला का चूर्ण दो चम्मच गुनगुने पानी में घोल कर हर रोज रात को सोने से पहले  लेने से कब्ज की तकलीफ में तुरंत राहत मिलती है।
 
7.बैंगन की सब्जी, चोलाई, पालक की सब्जी, आम, चने, दूध और शहद खाने से भी पेट साफ हो जाता है।
 
8.तांबे के बर्तन में एक चुटकी नमक डाल कर पानी डालकर रात भर ऐसे ही रख दें। सुबह खाली पेट उस पानी को पीने से कब्ज से राहत मिल जाती है। 
 
9.पका हुआ खरबूजा और तरबूज पेट को साफ करने में मदद करता है।
 
10.दूध में काली मिर्च के 3-4 दाने मिला कर साबुत निगल जाने से भी कब्ज दूर हो जाती है।
 
11.दूध में गुलकंद मिला कर पीने से भी कब्ज नही होती।
 
12.अमरूद खाने से कब्ज नहीं होती और अमरूद खाने के बाद ऊपर से दूध पीने से पुराने कब्ज की तकलीफ चुटकियों में दूर होती है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -