प्रियंका की माँ बोली प्रकाश जाजू एक झूठा इंसान.....
प्रियंका की माँ बोली प्रकाश जाजू एक झूठा इंसान.....
Share:

अभी जिस प्रकार से टेलीविजन की मशहूर अभिनेत्री प्रत्युषा बनर्जी ने आत्महत्या कर ली है उसके बाद बॉलीवुड की अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा के बारे में भी सुनने में आया था की उन्होंने भी डिप्रेशन के चलते तीन बार आत्महत्या का प्रयास किया था. यह बयान दिया था प्रियंका चोपड़ा के पूर्व मैनेजर रह चुके प्रकाश जाजू का. तथा प्रकाश जाजू के इस बयान पर अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा की माँ मधु चोपड़ा ने इस पर अपनी और से बहुत ही तीखी प्रतिकिया व्यक्त करते हुए इसे सरासर झूठा बताया है।

उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल पर जाजू को फटकार लगाते हुए लिखा, "यह झूठा इंसान जेल में रह चुका है... इसके बूढ़े मां-बाप ने प्रियंका के पैरों में गिर कर उनसे मांफी मांगी थी।" गौरतलब है की अपने पूर्व के ट्वीट में प्रियंका के पूर्व मैनेजर रह चुके प्रकाश जाजू ने अपने ट्वीट में बताया था कि बॉलीवुड स्टार प्रियंका चोपड़ा भी अपने स्ट्रगल के दौरान काफी डिप्रेशन में आ गई थी।

इस दौरान उन्होंने सुसाइड करने की भी कोशिश की थी। उन्होंने ट्वीट करके लिखा है कि “प्रियंका अपने स्ट्रगलिंग के दिनों में काफी कमज़ोर थी। उन्होंने 2-3 बार आत्महत्या करने की कोशिश की थी लेकिन मैंने रोक लिया। रोज़ प्रियंका और उनके बॉयफ्रेंड असीम मर्चेंट के बीच झगड़ा होता था। अभी तो फ़िलहाल प्रियंका चोपड़ा अपनी हॉलीवुड की फिल्मों में व्यस्त है तथा अभी उन्होंने प्रकाश के बयान पर अपनी और से कोई टिप्पणी नहीं की है. 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -