'कोरोना' से जंग के बीच प्रियंका का ट्वीट, मोदी सरकार के समक्ष रखी 5 मांगें
'कोरोना' से जंग के बीच प्रियंका का ट्वीट, मोदी सरकार के समक्ष रखी 5 मांगें
Share:

नई दिल्ली: देश में कोरोना वायरस के मामले लगातार बढ़ते ही बढ़ रहे हैं। देश में कोरोना से मरने वालों की तादाद बढ़कर 16 हो गई है। वहीं, संक्रमितों की संख्या 649 हो गई है। 593 लोगों का उपचार जारी है। इलाज के बाद 42 लोगों को अस्पताल से डिस्चार्ज किया जा चुका है। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से यह आकंड़े दिए गए हैं। इस बीच कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने कोरोना वायरस से जंग लड़ने के लिए जनता को जागरुक किया है।

प्रियंका गांधी ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट करते हुए लिखा है कि 'प्यारे देशवासियों, कोरोना महामारी के खिलाफ हमारी जंग जारी है। धैर्य रखिए और मजबूती से सुरक्षा उपायों का पालन करिए।' उन्होंने मोदी सरकार से आग्रह करते हुए कहा है कि भारत सरकार से मेरी गुज़ारिश है कि 

1. दिहाड़ी मजदूर और गरीब तबके के लिए तत्काल आर्थिक पैकेज घोषित करें। उनके खातों में पैसा डालें।
2. जरूरी सामानों की सप्लाई की गारंटी करें। कालाबाजारी और जमाखोरी पर रोक लगाएँ। 
3. आम लोगों द्वारा लिए गए हर किस्म के लोन की किश्तें/EMI को जून तक के लिए आगे बढ़ा दें। 
4. पेट्रोल-डीजल और घरेलू गैस के दाम में तुरंत कम करें।
5. छोटे व्यापार और उद्योगों को तुरंत ठोस राहत पैकेज घोषित करें। 

इस संकट के समय में जनता को ठोस मदद और आर्थिक सहायता का भरोसा दिलाना बहुत जरूरी है। भारत ये जंग जरूर जीतेगा, लेकिन भारत के गरीब, कमजोर तबकों को इसका सामना करने के लिए भारत सरकार के साथ की बेहद ज़रूरत है।

कोरोना संक्रमण का आंकड़ा 649 पहुंचा, यहाँ देखे टॉप 4 राज्य की लिस्ट

काबुल हमला : घायल सिखों का भारत में हो सकता है इलाज

कोरोना वायरस : जन सेना ने प्रधानमंत्री राहत कोष में दान की भारी भरकम रकम

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -