झारखंड चुनाव: 'कांग्रेस राज में 35 किलो चावल मिलता था, भाजपा दे रही 5 किलो'
झारखंड चुनाव: 'कांग्रेस राज में 35 किलो चावल मिलता था, भाजपा दे रही 5 किलो'
Share:

रांची: हजारों आदिवासियों और झारखंडियों के संघर्ष और कुर्बानी से यह बना है यह राज्य झारखंड. जल-जंगल-जमीन आपको मुफ्त में नहीं मिले. इसके लिए आपने काफी लंबी लड़ाई लड़ी है. यह बात कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय  महासचिव प्रियंका ने झारखंड के पाकुड़ में जनसभा को संबोधित करते हुए कही.

प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि यह विधानसभा चुनाव आपकी मिट्टी और मां का चुनाव है, झारखंड के अस्तित्व का चुनाव है. जनसभा को संबोधित करते हुए प्रियंका वाड्रा ने कहा कि सत्य यह है कि भाजपा ने 12 लाख गरीब परिवारों का राशन कार्ड निरस्त किया है. कांग्रेस सरकार के समय 35 किलो चावल मिलता था, आज भाजपा के राज में 5 किलो मिल रहा है.

प्रियंका ने कहा कि खोखली चुनौती देने के लिए पीएम मोदी यहां मंच पर खड़े हुए. मैं यहीं से झारखंड की आवाम की तरफ से पीएम मोदी को चुनौती देती हूं कि वे- संथाल परगना कानून, भूख से हुई मौतों, बेरोजगारी, बलात्कार, भ्रष्टाचार पर जवाब दें. प्रियंका गांधी ने कहा कि मोदी जी देश की हकीकत पर नहीं बोलते. यदि बोलते हैं, तो बहाने मारते हैं. जैसे स्कूल में फेल होने पर बच्चा बहाने मारता है, मोदी जी भी वैसे ही बहाने मारते हैं. 

CAA को लेकर विपक्ष में आई दरार, कांग्रेस-NCP के विरोध प्रदर्शन से अलग हुई शिवसेना

2+2 वार्ता: रक्षा से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण समझौते पर हुए हस्ताक्षर

अमेरिका के राष्ट्रपति पर चलेगा सत्ता के दुरुपयोग का महाभियोग, प्रस्ताव हुआ पास

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -