कांग्रेस स्थापना दिवस : उत्तर प्रदेश को लेकर बेहद गंभीर प्रियंका गांधी, समारोह में सुबह 10 बजे करेंगी शिरकत
कांग्रेस स्थापना दिवस : उत्तर प्रदेश को लेकर बेहद गंभीर प्रियंका गांधी, समारोह में सुबह 10 बजे करेंगी शिरकत
Share:

आज यानी शनिवार को उत्तर प्रदेश को लेकर बेहद गंभीर कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा अपनी करीबी रिश्तेदार दीपा कौल के आवास में रात्रि विश्राम के बाद कांग्रेस के स्थापना दिवस समारोह में शिरकत करेंगी. शुक्रवार रात लखनऊ पहुंची प्रियंका गांधी कांग्रेस के प्रदेश मुख्यालय में प्रदेश की आगे की रणनीति पर भी चर्चा करेंगी.

अयोध्या की सुरक्षा के मद्देनजर निषेधाज्ञा को इतने दिनों के लिए बढ़ाया

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव तथा उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर बेहद गंभीर हैं. इसी कारण वह उत्तर प्रदेश में अब ज्यादा से ज्यादा वक्त यहां देना चाहती हैं. प्रदेश में विभिन्न मुद्दों को लेकर बीते दिनों बेहद सक्रिय भूमिका में रहीं प्रियंका गांधी ने उन्नाव, बिजनौर तथा मेरठ का दौरा किया था। इससे कुछ दिन पहले ही लखनऊ प्रवास कर चुकीं आज लखनऊ में पार्टी के स्थापना दिवस समारोह में शामिल होंगी. साथ ही वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ भावी रणनीति पर विचार-विमर्श करेंगी.

उत्तरप्रदेश : प्रैक्टिकल परीक्षा में सख्ती के मिले निर्देश, इस वजह से डिप्टी सीएम डॉ. दिनेश शर्मा ने लिया निर्णय

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा शनिवार को प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर सुबह 10 बजे कांग्रेस स्थापना दिवस के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेंगी.इसके बाद दोपहर 12:30 बजे कांग्रेस की सलाहकार और स्ट्रेटजी कमेटी के साथ बैठक करेंगी. प्रियंका फिलहाल नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में हुए प्रदर्शनों के दौरान पुलिसिया कार्रवाई के मसले पर योगी आदित्यनाथ सरकार को घेरने की रणनीति पर काम कर रही हैं. बैठक इसी रणनीति पर केंद्रित रहने के आसार हैं. शाम चार से सात बजे तक वह प्रदेश कांग्रेस कमेटी के साथ बैठक करेंगी. प्रियंका वाड्रा किसान, नौजवान और महिला सुरक्षा के मुद्दे पर भी योगी सरकार को घेरने की तैयारी कर रही हैं. इस दौरान संगठन को मजबूत करने के लिए किए जा रहे कार्यों की समीक्षा भी की जाएगी.

अजित सिंह के सामने नही किया किसी ने नामांकन पत्र दाखिल, निर्विरोध अध्यक्ष पद पर काबिज

दुनिया की 'सबसे ऊंची' क्राइस्ट प्रतिमा के लिए कांग्रेस नेता ने दी जमीन, भाजपा ने साधा निशाना

कांग्रेस नेता तरुण गोगोई ने पीएम मोदी पर किया हमला, दिल्ली रैली में दिए बयान को झूठा बताया

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -