अब नही होगा प्रियंका गांधी की प्रॉपर्टी से जुड़ी जानकारी का खुलासा
अब नही होगा प्रियंका गांधी की प्रॉपर्टी से जुड़ी जानकारी का खुलासा
Share:

हिमाचल प्रदेश : हिमाचल प्रदेश में प्रियंका गांधी की प्रॉपर्टी से जुड़ी जानकारी का खुलासा अब नही हो पाएगा, क्योंकि हिमाचल प्रदेश हाई कोर्ट ने मंगलवार को हिमाचल प्रदेश में प्रियंका गांधी वाड्रा द्वारा खरीदी गई जमीन और उसकी कीमत की जानकारी सार्वजनिक करने पर रोक लगा दी। पिछले महीने के आखिर में सूचना आयोग के वरिष्ठ अधिकारियों ने प्रियंका के भूमि लेनदेनों की जानकारी 10 दिनों के भीतर सार्वजनिक करने की बात कही थी। हिमाचल प्रदेश में प्रियंका गांधी द्वारा खरीदी गई प्रॉपर्टी के बारे में आरटीआई ऐक्टिविस्ट देवाशीष भट्टचार्य ने आरटीआई के जरिए जानकारी मांगी थी।

इसके अंतर्गत सूचना आयोग के अधिकारी कह रहे हैं कि जानकारी सार्वजनिक होनी चाहिए।खबर के अनुसार प्रियंका गांधी ने वहां की राज्य सरकार को एक पत्र लिखकर कहा था की में अपनी सुरक्षा कारणों की वजह से अपने जमीनी सौदों को गोपनीय रखना चाहती हु. तथा यह मामला राज्य सरकार के विचाराधीन था. इसी बीच भट्टाचार्य ने बताया की हिमाचल प्रदेश एक छोटा सा राज्य है। जो अपनी सुंदरता के कारण जाना जाता है। 

अगर इसी तरह यह वीवीआईपी यहां आकर मनमाफिक रूप से जमीन खरीद कर उसका दुरुपयोग करते रहे तो यहां तो जमीन बचेगी ही नहीं।' जो एक दुखद बात है। अभी हाल फ़िलहाल यहाँ पर कांगेस की सरकार है. जिसका फायदा प्रियंका को हुआ है ।   

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -