प्रियंका चोपड़ा ने RRR को लेकर कर दी ये गलती, लोगों ने कर दिया ट्रोल
प्रियंका चोपड़ा ने RRR को लेकर कर दी ये गलती, लोगों ने कर दिया ट्रोल
Share:

जाने माने मशहूर निर्देशक एसएस राजमौली की तेलुगू फिल्म RRR ने दुनियाभर में अपना डंका बजाया है। वही इस फिल्म को कई बॉलीवुड स्टार्स का सपोर्ट मिला था। इसी में से एक थी प्रियंका चोपड़ा। प्रियंका ने ऑस्कर जीतने पर फिल्म के निर्माताओं को बधाई दी थी। बाद में उन्होंने हॉलीवुड स्टार Dax Shepard के पॉडकास्ट आर्मचेयर एक्सपर्ट में शामिल हुए। यहां होस्ट डैक्स ने RRR को बॉलीवुड फिल्म बताया था। इसपर उन्हें ठीक करते हुए प्रियंका ने कहा कि ये एक तमिल फिल्म है। अपने गलत जवाब के चलते प्रियंका चोपड़ा को जबरदस्त ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा था।

वही अब इसे लेकर प्रियंका चोपड़ा ने एक इंटरव्यू में चर्चा की है। प्रियंका ने कहा कि लोगों को उनकी गलतियां तलाशने की आदत हो गई है। प्राप्त एक रिपोर्ट के अनुसार, प्रियंका ने कहा, 'मैं कुछ भी करूं लोग उसमें कोई ना कोई गलती निकालने का प्रयास करते ही हैं। मुझे लगता है कि लोगों को इसमें मजा आता है। मैं पहले खुलकर बात किया करती थी। मगर अब मैं सोच-समझकर बोलती हूं क्योंकि मैं अपने परिवार के बारे में सोचती हूं। आप जिंदगी में जितनी ऊंची उड़ान भरते हो, उतने ही लोग आपको नीचे गिराने का प्रयास करते हैं। मगर इस बीच मेरे पास मेरी परिवार, दोस्तों और प्रशंसकों का प्यार और सपोर्ट भी है। मैं उनपर फोकस करना पसंद करती हूं।'

पॉडकास्ट में डैक्स शेपर्ड ने बॉलीवुड की तुलना 1950 के हॉलीवुड से कर रहे थे। जब कुछ स्टूडियो के समीप पावर हुआ करती थी। प्रियंका ने कहा कि वो पूर्ण रूप से गलत नहीं हैं। 1950 का वक़्त बॉलीवुड में ऐसा ही था। बड़े स्टूडियो और पांच एक्टर्स मिलकर फिल्में बनाया करते थे। तब बड़ी फिल्में बना करती थीं। मगर अब गेम बदल चुका है। पहली चीज ये कि फिल्में स्ट्रीम हो रही हैं। इसके कारण बहुत सारे कंटेंट बनाने वाले लोगों को सुविधा मिल गई है। आगे उन्होंने कहा था, 'बॉलीवुड बढ़िया तरीके से बदला है। आपको इसमें बड़ी मेनस्ट्रीम एक्शन फिल्म के साथ-साथ लव स्टोरी एवं डांस भी देखने मिलता है।' होस्ट डैक्स के RRR का जिक्र करने पर प्रियंका चोपड़ा ने बोला था, 'वो एक तमिल फिल्म है। वो एक बड़ी, मेगा ब्लॉकबस्टर तमिल फिल्म है। वो एवेंजर्स की भांति है।'

ब्लैक ड्रेस पहन शहनाज गिल ने गिराई बिजलियाँ, देखकर दीवाने हुए फैंस

साउथ के इस सुपरस्टार संग काम करना चाहती है शहनाज गिल, खुद जाहिर की इच्छा

कब जारी होंगे MP बोर्ड के रिजल्‍ट?

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -