अनुष्का बोली : हॉलीवुड में छा गए तुस्सी......
अनुष्का बोली : हॉलीवुड में छा गए तुस्सी......
Share:

बॉलीवुड की खूबसूरत ऐक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा जो की अभी हाल फ़िलहाल अंतर्राष्ट्रीय फिल्मों में अपनी नकारात्मक भूमिका से शुरुआत कर रही हैं। 'बेवॉच' में अपनी खलनायिका की भूमिका के संदर्भ में उन्होंने कहा कि उन्हें 'बुरा होना' पसंद है। बॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्रियों में शामिल अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा अपनी इस फिल्म में विक्टोरिया लीड्स की भूमिका में हैं| सुनने में आया है कि अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा कि इस फिल्म कि शूटिंग कंप्लीट हो गई है.

बता दे कि हॉलीवुड फिल्म 'बेवॉच' की शूटिंग खत्म कर प्रियंका चोपड़ा मुंबई लौट आई हैं। तथा वहीं बॉलीवुड की एक और खूबसूरत अभिनेत्री दीपिका पादुकोण भी हॉलीवुड में अपनी एंट्री कर रही है. अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने अभी हाल ही में अपनी पहली हॉलीवुड फिल्म 'एक्स एक्स एक्स: द रिटर्न ऑफ जेंडर केज' की शूटिंग पूरी की है। यह फिल्म 20 जनवरी, 2017 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। अब इन दोनों ही अभिनेत्रियों की प्रशंसा करते हुए बॉलीवुड की तीसरी खूबसूरत अभिनेत्री अनुष्का शर्मा जो हमे फिल्म सुल्तान में सलमान खान के साथ में नजर आने वाली है.

अनुष्का ने प्रियंका चोपड़ा और दीपिका पादुकोण की तारीफ करते हुए कहा कि दोनों ऐक्ट्रेसेस हॉलीवुड में कमाल का काम कर रही हैं। अनुष्का ने हॉलीवुड में काम करने संबंधी सवाल के जवाब में कहा 'मैं एक एक्ट्रेस के रूप में जो भी काम कर रही हूं, उससे फर्क नहीं पड़ता कि वो काम कहां से मिल रहा है। बस यह मजेदार होना चाहिए। मैं एक आम भारतीय लड़की की भूमिका नहीं निभाना चाहती।' अनुष्का ने कहा 'प्रियंका एवं दीपिका जो कर रही हैं, वो कमाल का है। वे कुछ हद तक हमारे देश का प्रतिनिधित्व कर रही हैं और अन्य लोगों के लिए अवसर तैयार कर रही हैं। अनुष्का शर्मा सलमान खान के साथ में फिल्म सुल्तान में नजर आने वाली है जिसमे की अनुष्का शर्मा एक महिला पहलवान के किरदार में नजर आएगी.

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -