मीरबाई चानू के बाद प्रिया मलिक ने जीता गोल्ड मेडल, खेल मंत्री ने दी बधाई
मीरबाई चानू के बाद प्रिया मलिक ने जीता गोल्ड मेडल, खेल मंत्री ने दी बधाई
Share:

टोक्यो: विश्व कैडेट चैंपियनशिप में भारत के हाथों एक और बड़ी सफलता लगी है। जी दरअसल भारत की महिला खिलाड़ी प्रिया मलिक ने भारत को गोल्ड मेडल दिला दिया है। प्रिया मालिक ने हंगरी में आयोजित की जा रही इस चैंपियनशिप में महिलाओं के 75 किलोग्राम भारवर्ग स्वर्ण पदक अपने नाम किया है। आप सभी को बता दें कि प्रिया ने वर्ल्ड कैडेट कुश्ती चैंपियनशिप में बेलारूस की पहलवान को 5-0 से पराजित किया और स्वर्ण पदक पर अपना नाम लिख दिया। प्रिया साल 2019 में पुणे में खेलो इंडिया में स्वर्ण पदक, साल 2019 में दिल्ली में 17वीं स्कूल गेम्स में स्वर्ण पदक और साल 2020 में पटना में नेशनल कैडेट चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीत चुकी हैं। केवल यही नहीं बल्कि प्रिया मलिक ने साल 2020 में हुए राष्ट्रीय स्कूल खेलों में स्वर्ण जीता था।

बीते शनिवार को मीरबाई चानू ने टोक्यो ओलिंपिक-2020 में देश को रजत पदक दिलाया था और इतिहास रचा था। अब उनके बाद प्रिया मलिक ने बड़ी सफलता अपने नाम की है और देश को गर्व करने का मौका दिया है। प्रिया की इस सफलता को देखकर ट्विटर पर उनको बधाई देने वाले लोगों का तांता लगा है। हरियाणा के खेल मंत्री संदीप सिंह ने बधाई देते हुए ट्वीट कर लिखा है, “महिला कुश्ती खिलाड़ी प्रिया मलिक, हरियाणा की बेटी को हंगरी के बुडापेस्ट में आयोजित विश्व कैडेट रेसलिंग चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने पर बधाई।”

आपको हम यह भी बता दें कि भारत की एक और युवा पहलवान तनु भी विश्व चैंपियन बनी हैं। जी दरअसल तनु ने अपने मुकाबले में एक भी अंक नहीं गंवाते हुए 43 किलोग्राम भारवर्ग में खिताब अपने नाम किया। उन्होंने फाइनल में बेलारूस की वालेरिया मिकिसिच को मात दी। वहीं वर्षा ने 65 किलोग्राम भारवर्ग में कांस्य पदक जीता।

CM योगी आदित्यनाथ ने भेजे PM नरेंद्र मोदी को हाई क्वालिटी वाले आम

सावन में महादेव को बेलपत्र चढ़ाते वक़्त जरूर रखें इन बातों का ध्यान

बाढ़ से बचाव के लिए प्रदेश की सरकार को कदम उठाने चाहिए: मायावती

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -