पुजारी बनकर आये युवक को, महिला ने बुलाया घर में उसके बाद .....
पुजारी बनकर आये युवक को, महिला ने बुलाया घर में उसके बाद .....
Share:

जमशेदपुर:  जमशेदपुर के मानगो थाना क्षेत्र के गुरुद्वारा बस्ती निवासी में  दिन गुरुवार को लगभग १ बजे एक युवक धोती-कुर्ता पहने और हाथ में कमंडल लिए बिमला देवी के घर पर आया और खुद को पुजारी बताया। पुजारी का नाम सुनकर बिमला देवी प्रभावित हो गई और उसे घर के अंदर बुला लिया।

इतना ही नही  बिमला ने उसे हलवा-पूड़ी खिलाया और उससे घर के दुख-दर्द दूर करने का मिन्नत की। जब वह थोड़े देर के लिए पड़ोसी के घर गई और लौटकर आई तो देखा कि पुजारी तो गायब है और साथ ही अलमारी से 30 हजार रुपये, सोने का नेकलेस, चेन, अंगूठी, कान की बाली, पायल व बिछिया गायब है।

महिला ने पहले मोहल्ले में उस पुजारी की तलाश की, लेकिन वह कहीं नहीं मिला। उसके बाद उसने यह जानकारी मानगो पुलिस को दी। पुलिस को महिला ने पुजारी का पता चाईबासा का दिया है। इससे पहले भी वह महिला के घर आ चुका था।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -