विपक्षियों पर बरसे CM योगी आदित्यनाथ, जानिए क्या कहा?
विपक्षियों पर बरसे CM योगी आदित्यनाथ, जानिए क्या कहा?
Share:

मथुरा: UP के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव को हाल ही में अपने निशाने पर लिया है। हाल ही में उन्होंने कहा, 'कब्रिस्तान में खर्च होने वाले पैसे से अब तीर्थ स्थलों का विकास कराया जा रहा है। विकास परियोजनाओं को सभी समाज व जिलों तक पहुंचाया जा रहा है।' जी दरअसल बीते बुधवार को मुख्यमंत्री योगी यहां 201.16 करोड़ की 196 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास करने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने कहा, 'सपा सरकार ने उत्तर प्रदेश को अपने स्वार्थ के लिए बदनाम करने का काम किया। इन्होंने दंगे दिए विकास के नाम पर लूटखसोट कराई। विकास की परिभाषा प्रदेश नहीं परिवार हो गया था। बिजली देने में भेदभाव करते थे। कुछ जिलों को वीआईपी बना दिए गए बाकी 71 जिले टकटकी लगाकर देखते रहते थे। अपने लोगों को लाभान्वित कराने के लिए ऊलजुलूल योजनाएं बनाई जाती थीं, सत्ता का संरक्षण माफियाओं को प्राप्त था।'

आगे उन्होंने यह भी कहा, 'दंगों में व्यापारियों के प्रतिष्ठान जलाए जाते थे उन्हें प्रताड़ित किया जाता था झूठे मुकदमे दर्ज कराए जाते थे। हमारी सरकार ने अपराधियों को सत्ता का नहीं बल्कि जेल के दरवाजे खोल दिए हैं। कब्रिस्तान में खर्च होने वाले पैसे से अब तीर्थ स्थलों का विकास कराया जा रहा है। विकास परियोजनाओं को सभी समाज व जिलों तक पहुंचाया जा रहा है।' इसी के साथ मथुरा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अन्य विपक्षी दलों पर भी जमकर हमला बोला।

उन्होंने कहा, 'उत्तर प्रदेश में भारत की आत्मा निवास करती है। यह बाबा विश्वनाथ, राम, श्रीकृष्ण, मां गंगा-जमुना की भूमि है। अपने स्वार्थ के लिए इस भूमि को बदनाम करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। इन्होंने दंगे दिए विकास के नाम पर लूटखसोट की। पिछली सरकार में सबसे पहले दंगा कोसीकला में ही हुआ था। इस दंगे में व्यापारियों के प्रतिष्ठानों को जलाया गया उन्हे प्रताड़ित किया गया, झूठे मुकदमे दर्ज कराए गए। सत्ता के गलियारों में माफियाओं को इस कदर संरक्षण दिया जाता था। उसका उदाहरण जवाहरबाग है। जिसमें एडीशनल एसपी की हत्या कर दी गई। यह सब वैसे ही हो रहा था जैसे कंस का अत्याचार होता था। पहले पेशेवर अपराधी और माफियाओं के लिए प्रदेश के अंदर सत्ता के द्वार खुले होते थे आज हमारी सरकार में अपराधियों के लिए जेल के द्वार खुले हैं।'

इसी के साथ उन्होंने कहा, 'कोरोना प्रबंधन में फ्री वैक्सीन, फ्री उपचार दिया गया। यूपी में अभी तक 17 करोड़ लोगों को फ्री में वैक्सीन लगाई जा चुकी है। कोई राज्य इतनी बड़ी संख्या में वैक्सीनेशन नहीं कर पाया है। कोरोना महामारी में युवाओं की पढ़ाई पर असर पड़ा है। अब हमारी सरकार हर युवा को टैबलेट और स्मार्टफोन इसी महीने देने जा रही है। इसका मतलब वर्क फर्म होम ही नहीं होगा। अब ऑनलाइन एजूकेशन भी होगा।'

सीएम योगी का मथुरा दौरा आज, करेंगे कई परियोजनों का शिलान्यास

पहले की सरकार ने गोरखपुर की जरूरतों को नजरअंदाज किया: सीएम आदित्यनाथ

लाल टोपी वाले यूपी के लिए खतरे की घंटी हैं, इन्हें सत्ता से मतलब: PM मोदी

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -