प्रेसिडेंट रामनाथ कोविंद पहुंचे बिहार
प्रेसिडेंट रामनाथ कोविंद पहुंचे बिहार
Share:

पटना। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद अपना पद संभालने के बाद पहली बार बिहार पहुंचे हैं। इस दौरान उन्होंने तीसरे कृषि रोड मैप का शुभारंभ किया। उन्होंने बिहारवासियों का धन्यवाद ज्ञापित किया। उनका कहना था कि, राष्ट्रपति के तौर पर पहली बार कृषि रोड मैप के कार्यक्रम में बिहार आने का अनुभव बेहद सुखद है। उन्होंने कहा कि, राष्ट्रपति भवन की यात्रा बेहद सुखद है, वे कर्म से बिहारी हैं। 

जो स्नेह बिहार में मुझे मिला है, उसे मैं जीवनभर याद रखूंगा। यह मेरे लिए, बेहद सुख की बात है। उनका यह भी कहना था कि, बिहारीपन ही उनकी पहचान है, उन्होंने बिहार में फार्मिंग को लेकर किए गए कार्यों की चर्चा की और कहा कि, बिहार में हरीत क्रांति बेहतर तरह से हुई।

देश को आगे बढ़ाने में बिहारियों ने महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उन्होंने शहनाई वादक उस्ताद बिस्मिल्ला खान का उल्लेख किया, जिनका जन्म बक्सर में हुआ था। गौरतलब है कि, अप्रैल वर्ष 2017 में चंपारण सत्याग्रह का शताब्दी वर्ष मनाया जा रहा है।

किसानों की उपज को किसानों को उपलब्ध करवाने के लिए फीडर की व्यवस्था उपलब्ध करवाई गई है। किसानों ने उत्पादकता में चीन के रिकाॅर्ड को तोड़ दिया है। उनका कहना था कि, बिहार में जैविक खेती को बढ़ाया जाएगा। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद द्वारा दिए जाने वाले उद्बोधन के दौरान बिहार के मुख्यमंत्री नीतिश कुमार भी मौजूद थे।

टीपू सुल्तान पर राष्ट्रपति के बयान पर हुआ विवाद

आज पटना के दौरे पर महामहिम कोविंद

 

 

 

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -