असम - अरूणाचल समेत 5 राज्यों को मिले नए राज्यपाल
असम - अरूणाचल समेत 5 राज्यों को मिले नए राज्यपाल
Share:

नईदिल्ली। देश के 5 राज्यों को नए राज्यपाल मिलने वाले हैं। जी हां, राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने हाल ही में बिहार, तमिलनाडु, महाराष्ट्र, असम समेत 5 राज्यों के राज्यपालों की नियुक्ति की है। अपने आदेश में उन्होंने प्रो. जगदीश मुखी को असम का राज्यपाल नियुक्त किया है, तो सत्यपाल मलिक को बिहार का राज्यपाल नियुक्त किया गया है. तमिलनाडु के राज्यपाल के तौर पर बनवारीलाल पुरोहित को नियुक्त किया गया है, उन्हें महाराष्ट्र के राज्यपाल का अतिरिक्त जिम्मा भी सौंपा गया है।

केंद्र शासित प्रदेश अंडमान निकोबार में देवेंद्र कुमार जोशी को उपराज्यपाल बनाया गया है। वे रिटायर्ड एडमिरल हैं। अरूणाचल प्रदेश में भी राज्यपाल की नई नियुक्ति की गई है। यहां बीडी मिश्रा राज्यपाल होंगे। इस आदेश के बाद विभिन्न राज्यों में राज्यपाल और उपराज्यपाल के पदग्रहण करने की औपचारिकताऐं प्रारंभ हो गई हैं।

दशहरे के अवकाश के बाद विभिन्न राज्यों में राज्यपाल और उपराज्यपाल अपना कार्य प्रारंभ कर सकते हैं। उल्लेखनीय है कि राज्यपाल राज्य का संज्ञात्मक प्रधान होता है वह राष्ट्रपति का प्रतिनिधि होता है। राज्यपाल का आधिकारिक आवास राजभवन होता है। केंद्रशासित प्रदेशों में उपराज्यपाल नियुक्त किए जाते हैं।

राष्ट्रपति कोविंद, परिवार के साथ पहुॅंचे उत्तराखंड

पहली बार नागपुर पहुंचे राष्ट्रपति और कहा कुछ ऐसा !

भारत की प्रगति को गति देंगे पीएम मोदी के नौ रत्न

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -