आज नए साल का पहला त्यौहार है। जी हाँ, आज लोहड़ी का त्यौहार पूरे देश में मनाया जा रहा है। आप सभी जानते ही होंगे कि हर साल, मकर संक्रांति से एक दिन पहले 13 जनवरी को लोहड़ी का पर्व मनाया जाता है। अब आज जब 13 जनवरी है तो सभी जगह पर लोहड़ी मनाई जा रही है। आप सभी को हम यह भी बता दें कि इस पर्व को मुख्य रूप से उत्तर भारत- पंजाब, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, उत्तर प्रदेश में मनाया जाता है। इस दिन लोग सूर्यास्त के बाद अलाव जलाते हैं और आशीर्वाद मांगते हैं। इस दिन पारंपरिक कपड़े पहने जाते हैं और पॉपकॉर्न, रेवड़ी और मूंगफली बांटी जाती है। केवल यही नहीं बल्कि आज के दिन आग में तिल, गुड़, गजक, रेवड़ी और मूंगफली चढ़ाने का रिवाज है।
Greetings and best wishes to fellow citizens on the occasion of Lohri, Makar Sankranti, Pongal, Bhogali Bihu, Uttarayan and Paush parva. May these festivals strengthen the bond of love, affection and harmony in our society and increase prosperity and happiness in the country.
— President of India (@rashtrapatibhvn) January 13, 2021
इस ख़ास मौके पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने भी देशवासियों को शुभकामनाएं दी है। उन्होंने एक ट्वीट किया है जिसमे उन्होंने कहा है कि, 'लोहड़ी, मकर संक्रान्ति, पोंगल, भोगाली बिहू, उत्तरायण और पौष पर्व के अवसर पर सभी को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देता हूं। मेरी कामना है कि इन त्योहारों के माध्यम से हमारे समाज में प्रेम, स्नेह और सौहार्द का बंधन मजबूत हो तथा देश में समृद्धि और खुशहाली बढ़े।'' वहीँ भारत के उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने भी ट्वीट कर आज अपने परिवार के साथ त्यौहार को मनाया। अपने ट्वीट में उन्होंने लिखा- 'सभी देशवासियों को लोहड़ी और भोगी की शुभकामनाएं! उमंग और उत्साह से मनाये जाने वाले ये पर्व नई फसल का स्वागत करने और प्रकृति का धन्यवाद करने का अवसर हैं। मेरी कामना है कि ये त्यौहार आपके जीवन में नई आशा,आपके रिश्तों में नई ऊष्मा, और घर में खुशहाली लाएं!''
‘लोहड़ी’ की हार्दिक शुभकामनाएँ।
— Amit Shah (@AmitShah) January 13, 2021
यह पावन पर्व सभी देशवासियों के जीवन में सुख-समृद्धि लाये।
ਸਮੂਹ ਦੇਸ਼ਵਾਸੀਆਂ ਨੂੰ 'ਲੋਹੜੀ' ਦੀਆਂ ਲੱਖ-ਲੱਖ ਵਧਾਈਆਂ ਤੇ ਹਾਰਦਿਕ ਸ਼ੁੱਭਕਾਮਨਾਵਾਂ।
ਇਹ ਪਵਿੱਤਰ ਦਿਹਾੜਾ ਸਮੂਹ ਦੇਸ਼ਵਾਸੀਆਂ ਦੀ ਜ਼ਿੰਦਗੀ ਵਿੱਚ ਸੁਖ, ਸ਼ਾਂਤੀ ਤੇ ਖੁਸ਼ਹਾਲੀ ਲੈ ਕੇ ਆਵੇ, ਭਗਵਾਨ ਅੱਗੇ ਇਹੀ ਅਰਦਾਸ ਕਰਦਾ ਹਾਂ। pic.twitter.com/4lNBZqmR4X
उनके अलावा गृह मंत्री अमित शाह ने भी देशवासियों को लोहड़ी पर शुभकामनाएं दी। उन्होंने ट्वीट में लिखा, '‘लोहड़ी’ की हार्दिक शुभकामनाएं।यह पावन पर्व सभी देशवासियों के जीवन में सुख-समृद्धि लाये।' भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने ट्वीट करके कहा, 'सभी देशवासियों को लोहड़ी के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं। उत्साह और उल्लास से परिपूर्ण ये त्यौहार सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और उन्नति लेकर आए।'
आज है लोहड़ी, इन पंजाबी गानों को सुनकर मनाये जश्न