कांग्रेस-NCP को बड़ा झटका, उद्धव ठाकरे ने उठाया ये बड़ा कदम
कांग्रेस-NCP को बड़ा झटका, उद्धव ठाकरे ने उठाया ये बड़ा कदम
Share:

मुंबई: राष्ट्रपति चुनाव में उद्धव ठाकरे NDA प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू (Draupadi Murmu) का समर्थन करने का मन बना चुके हैं। उद्धव का यह फैसला हैरान कर देने वाला है क्योंकि शिवसेना के सांसद संजय राउत विपक्ष के प्रत्याशी यशवंत सिन्हा के पक्ष में थे। वहीं शिवसेना के कुछ सांसद द्रौपदी मुर्मू का समर्थन कर रहे थे।

वही अब सूत्रों के अनुसार, उद्धव ठाकरे NDA प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू के सपोर्ट को तैयार हो गये हैं। यानी उन्होंने संजय राउत की राय को दरकिनार करके पार्टी के सांसदों की बात मान ली है। बता दें कि कल शिवसेना की मीटिंग हुई थी। इसमें पार्टी के 19 में से केवल 11 सांसद पहुंचे थे। इनमें से अधिकतर सांसदों ने उद्धव से अपील की थी कि वे राष्ट्रपति चुनाव में द्रौपदी मुर्मू का समर्थन करें। वहीं संजय राउत का कहना था कि शिवसेना को यशवंत सिन्हा का समर्थन करना चाहिए। इसपर मामले पर अंतिम फैसला उद्धव ठाकरे को ही लेना था।

वही अब जब द्रौपदी मुर्मू के समर्थन वाली बात सामने आ गई है तो इसपर संजय राउत का बयान भी आ गया है। उन्होंने कहा, 'द्रौपदी को समर्थन करने का मतलब भारतीय जनता पार्टी को समर्थन करना नहीं है। शिवसेना के यशवंत सिन्हा से अच्छे संबंध हैं किन्तु लोगों की भावनाओं का भी ख्याल रखना चाहिए। शिवसेना अक्सर ऐसे फैसले लेती रही है।' उद्धव का यह फैसला महाविकास अघाड़ी (MVA) गठबंधन के लिए भी झटका है। क्योंकि MVA के शेष दोनों साथी यानी कांग्रेस एवं शरद पवार की NCP यशवंत सिन्हा का समर्थन कर रही है।

असदुद्दीन ओवैसी के लिए बुरी खबर, सामूहिक इस्तीफा देंगे AIMIM के नेता

यशवंत सिन्हा बोले- अगर मैं राष्ट्रपति बना, तो शपथ लेने के अगले ही दिन...

जिस 'हामिद अंसारी' को कांग्रेस ने 2 बार उपराष्ट्रपति बनाया, वो निकले 'देशद्रोही' ? Video

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -