ग्वालियर पहुंची राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, ज्योतिरादित्य सिंधिया ने की अगवानी
ग्वालियर पहुंची राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, ज्योतिरादित्य सिंधिया ने की अगवानी
Share:

ग्वालियर: आज 13 जुलाई को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ग्वालियर पहुंच गई है। वे वायु सेना के विशेष विमान से महाराजपुरा एयरफोर्स स्टेशन पहुंचीं। यहां राज्यपाल मंगूभाई पटेल एवं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उनका स्वागत किया। तत्पश्चात, 12।05 बजे राष्ट्रपति एयरफोर्स स्टेशन से जय विलास पैलेस पहुंचीं। 

वही यहां केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और उनकी पत्नी प्रदर्शनी राजे सिंधिया ने उनकी अगवानी की। तत्पश्चात, उन्होंने जय विलास संग्राहलय का भ्रमण किया। दोपहर 1 से 2 बजे तक सिंधिया परिवार के साथ शाही भोज करेंगी। राष्ट्रपति के लिए महल में विशेष सात्विक भोजन तैयार किया जाएगा। इस भोजन में अदरक, लहसुन, प्याज, काला नमक और चाट मसाले उपयोग नही होंगे।

बता दे कि द्रौपदी मुर्मू से पहले भी भारत के छह राष्ट्रपति डॉ. राजेन्द्र प्रसाद, डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन, ज्ञानी जैल सिंह, शंकरदयाल शर्मा, डॉ एपीजे अब्दुल कलाम एवं प्रतिभा पाटिल विजय विलास पैलेस के मेहमान बन चुके हैं। वही आज दिनभर आयोजनों में सम्मिलित होने के बाद वे शाम 5 बजे एयर फोर्स स्टेशन से विदाई लेंगी।

'गरम मसाला' लॉज में चल रहा था जिस्मफरोशी का धंधा, अचानक पहुंच गई पुलिस और फिर...

उत्तराखंड आपदा के लिए केंद्र सरकार ने जारी किए 413.20 करोड़ रुपये

'दुनिया को सद्भावना सिखाने वाले भारतीय दर्शन और परंपरा को मेरा नमन..', भारत का मुरीद हुआ ‘मुस्लिम वर्ल्ड लीग’

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -