कांग्रेस में शामिल होंगे प्रशांत किशोर!
कांग्रेस में शामिल होंगे प्रशांत किशोर!
Share:

नई दिल्ली: चुनावी रणनीतिकार (poll Strategist) प्रशांत किशोर (Prasant Kishor) जल्द कांग्रेस में सम्मिलित होंगे। कांग्रेस (Congress) सूत्रों के अनुसार, सारी चीजें निर्धारित हो चुकी हैं, बस औचारिक घोषणा शेष है। संगठन में प्रशांत किशोर का किरदार क्या होगा, इस पर अभी मंथन जारी है। कहा जा रहा है कि इस पर सप्ताह भर में हालात साफ हो जाएगी। 

वही कांग्रेस के टॉप सोर्सेज के अनुसार, प्रशांत किशोर कांग्रेस में सम्मिलित हो सकते हैं। प्रशांत को सलाहकार के तौर पर उपयोग नहीं किया जाएगा, बल्कि उन्हें कांग्रेस पार्टी में सम्मिलित होने और नेता के तौर पर काम करने के लिए कहा गया है। उन्होंने 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए आवश्यक रोडमैप तथा संगठनात्मक परिवर्तनों के बारे में एक प्रेजेंटेशन दिया है। 10 जनपथ में हुई कांग्रेस की बैठक में उपस्थित चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के सामने प्रेजेंटेशन दिया था। पार्टी के शीर्ष सूत्रों के अनुसार, प्रशांत किशोर ने कहा कि कांग्रेस को लोकसभा की 370 सीटों पर ध्यान देना चाहिए तथा शेष सीटों पर गठबंधन करना चाहिए।

प्राप्त खबर के अनुसार, 2024 लोकसभा चुनाव के लिए रोडमैप पर भी हालात स्पष्ट होंगे। 2024 के लिए जो रोडमैप तैयार किया जा रहा है, उसके अंतर्गत जो मौजूदा अलायंस पार्टनर हैं, कांग्रेस उनके साथ ही चुनाव में जाएगी। महाराष्ट्र, तमिलनाडु, झारखंड, बिहार के लिए अलग योजना बनेगी। इसके अतिरिक्त प्रदेशों के ग्रामीण इलाकों के लिए अलग रणनीति बनेगी। कहा जा रहा है कि महिलाओं, युवाओं पर अधिक फोकस रहेगा। शनिवार को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के आवास 10 जनपथ पर शनिवार को कांग्रेस के नेताओं की बैठक हुई थी। बैठक में इस बात पर लंबी चर्चा हुई थी कि पार्टी पूरे देश में कहां-कहां कमजोर है। इसके साथ-साथ पार्टी की कम्यूनिकेशन स्ट्रैटजी, मीडिया, सोशल मीडिया डिपार्टमेंट पर भी लंबी वार्ता हुई। 

इफ्तार पार्टी में शामिल हुए अखिलेश यादव, मचा हंगामा

मायावती ने किया इस मंत्री को पार्टी से बाहर, ट्वीट कर दी यह जानकारी

इस दिन से शुरू होगी 'मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना', CM शिवराज भी होंगे शामिल

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -