फिल्म डायरेक्टर प्रकाश झा से मिले UP के CM योगी
फिल्म डायरेक्टर प्रकाश झा से मिले UP के CM योगी
Share:

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में जल्द ही फिल्म सिटी बनने जा रही है। वैसे इसके लिए राज्य की योगी सरकार ने तैयारियां शुरू कर दी है। वैसे इन तैयारियों के बीच UP के मुख्यमंत्री खुद बॉलीवुड के दिग्गज फिल्म निर्देशक और अभिनेताओं से लगातार मिल रहे हैं। अब हाल ही में उन्होंने मशहूर फिल्म डायरेक्टर प्रकाश झा से मुलाक़ात की है। दोनों की मुलाकात के दौरान प्रकाश झा ने कहा कि, 'फिल्म और मनोरंजन से जुड़ी गतिविधियों को लेकर राज्य में माहौल बेहद अनुकूल है। हम सब इसका समर्थन करते हैं।' वहीं आगे सामाजिक विषयों पर आधारित फिल्म बनाने के लिये मशहूर प्रकाश झा ने यह भी कहा, 'मैं यहां बहुत सी संभावनाओं को देख रहा हूं।'

वैसे आप सभी जानते ही होंगे कि यूपी सरकार नोएडा में फिल्म सिटी बनाने का एलान कर चुकी है और ऐसे में कई तरह की तैयारियां भी आरम्भ हो गई है। अभी बीते दिनों ही मुंबई दौरे के वक्त मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा था कि, 'हम उत्तर प्रदेश में विश्वस्तरीय फिल्म सिटी के निर्माण को आगे बढ़ा रहे हैं। इस विषय में फिल्म जगत से जुड़े निर्माताओं, निर्देशकों, कलाकारों और फिल्म जगत से जुड़े विभिन्न लोगों के साथ हमारी व्यक्तिगत और सामूहिक रूप से चर्चा हुई है।'

वहीं बीते दिनों ही शिवसेना नेता संजय राउत ने यूपी में फिल्म सिटी निर्माण पर कहा था कि, 'मुंबई फिल्म सिटी को दूसरी जगह शिफ्ट करना आसान नहीं है। दक्षिण भारत में फिल्म उद्योग भी बड़ा है, पश्चिम बंगाल और पंजाब में भी फिल्म सिटी है। क्या योगी जी इन स्थानों पर भी जाएंगे और वहां के निर्देशकों और कलाकारों से बात करेंगे या क्या वह केवल मुंबई में ही ऐसा करने जा रहे हैं।' वैसे अब यह देखना होगा कब बनती है यूपी में फिल्म सिटी।

शादी के लिए रजिस्ट्रेशन करवाने जा रहा था लड़का, पुलिस ने की पिटाई!

बॉयफ्रेंड ने गर्लफ्रेंड को दी ऐसी सजा की हो गई मौत

आदिपुरुष में लंकेश बन रहे सैफ पर भड़के BJP विधायक, कहा- 'छेड़छाड़ हुई तो माफ़ नहीं करेंगे'

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -