भारत ने दिया अमेरिका को जवाब, क्लीन एनर्जी पर कर रहा है काम
भारत ने दिया अमेरिका को जवाब, क्लीन एनर्जी पर कर रहा है काम
Share:

नईदिल्ली। पेरिस में जलवायु परिवर्तन को लेकर अंतर्राष्ट्रीय शिखर सम्मेलन का शुभारंभ संयुक्त राष्ट्र द्वारा आयोजित किया जा रहा है। जिसमें भागीदारी करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रवाना हो चुके हैं। इसके पूर्व भारत द्वारा अमेरिका द्वारा की गई टिप्पणी  पर एक बड़ी प्रतिक्रिया दी गई है। पर्यावरण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि भारत को अभी अपने विकास के लिए संसाधनों के उपयोग की जरूरत है।

ऐसे में भारत को धमकाया जाना सही नहीं है। दरअसल वे अमेरिकी वित्तमंत्री जाॅन कैरी के बयानों पर अपना उत्तर दे रहे थे। उन्होंने कहा कि भारत को टारगेट किया जाना सही नहीं है। दूसरी ओर अमेरिका के वित्तमंत्री जाॅन कैरी ने कहा कि पैरिस में क्लाईमेट चेंज समिट में भारत का रूख एक बड़ी चुनौती रहेगी।

इसके उत्तर में यह  कहा गया है कि  भारत द्वारा पर्यावरण को स्वच्छ रखने, क्लीन एनर्जी के अतिरिक्त हरियाली को अच्छा बनाने की दिशा में सकारात्मक कदम उठाए जा रहे हैं। उनका कहना था भारत इसका विरोध नहीं करेगा मगर विकास और पर्यावरण को लेकर बदलाव करने की आवश्यकता पर जोर देना होगा।  

कहा गया कि 33 - 35 प्रतिशत की कटौती की बात कही गई है। प्रदूषण कम करने के लिए 2030 तक 40 प्रतिशत विद्युत सौलर और विंड एनर्जी के माध्यम से उत्पादित करने पर भी जोर दिया जा रहा है। भारत को लगभग 14 लाख करोड़ रूपए खर्च करने होंगे। इसके लिए पेरिस मील का पत्थर साबित होगा।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -