रिलीज हुआ OMG 2 का दमदार ट्रेलर, पंकज त्रिपाठी और अक्षय कुमार ने जीता फैंस का दिल

रिलीज हुआ OMG 2 का दमदार ट्रेलर, पंकज त्रिपाठी और अक्षय कुमार ने जीता फैंस का दिल
Share:

बॉलीवुड फिल्मों के जाने माने मशहूर अभिनेता अक्षय कुमार की फिल्म OMG 2 को लेकर प्रशंसकों में उत्साह है। वर्ष 2012 में आई फिल्म OMG को दर्शकों ने बहुत पसंद किया था। ऐसे में जब इस नई फिल्म की घोषणा निर्माताओं ने की तो अभिनेता के चाहनेवाले खुश हो गए थे। बीते महीने ही OMG 2 का टीजर रिलीज हुआ था। प्रशंसकों को इसमें अक्षय कुमार का भगवान शिव का अवतार पसंद आया। मगर ये टीजर विवादों में भी रहा। अब काफी इंतजार के बाद फिल्म का ट्रेलर भी रिलीज हो गया है।

अक्षय कुमार एवं पंकज त्रिपाठी की फिल्म OMG 2 एक सोशल कॉमेडी ड्रामा है। ये एक आम आदमी कांति शरण मुदगल की जिंदगी के इर्द गिर्द घूमती है। कांति की भूमिका में आपको पंकज त्रिपाठी दिखाई देंगे, जो महादेव में पूरा विश्वास रखता है। उसके बेटे के साथ एक हादसा होता है जिसके कारण कांति देश की शिक्षा प्रणाली को कोर्ट तक लेकर जाता है। अपने बेटे की शान की खातिर वह देश की शिक्षा प्रणाली से लड़ता है तथा इस लड़ाई में अक्षय कुमार शिव दूत के रूप में उसका साथ देते हैं।

ट्रेलर में पंकज त्रिपाठी अपने बेटे को न्याय दिलाने का प्रयास करते दिखाई दे रहे हैं। कोर्ट में उनकी लड़ाई यामी गौतम के साथ होती है। वहीं अक्षय कुमार उनका हर कदम पर साथ दे रहे हैं। फिल्म के जरिए हमारे समाज के कुछ मुद्दे सामने आएंगे। साथ ही देश की शिक्षा प्रणाली जो कि हमारे बच्चों का भविष्य बनाती है, उस पर भी सवाल उठाये जाएंगे। फिल्म के प्रीक्वेल OMG की भांति इस बार भी लोगों तक बड़ा संदेश पहुंचाया जाएगा और फिल्म के माध्यम से शिक्षा प्रणाली में परिवर्तन लाने की कोशिश की गई है। अक्षय कुमार ड्रेडलॉक्स, सिक्स पैक एब्स और चेहरे पर मुस्कान के साथ शिव के अवतार में शानदार लग रहे हैं। जैसे उनका कृष्ण अवतार लोगों के दिलों में घर कर गया था, वैसे ही ये नया अवतार भी दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर देगा। अक्षय और पंकज त्रिपाठी को एक साथ स्क्रीन पर देखने का मजा भी अलग ही होने वाला है। 

नितिन देसाई के सुसाइड पर हुआ हैरतंअगेज खुलासा, अधूरा रह गया सपना

शाहरुख खान के फैन हुए मशहूर शायर वसीम बरेलवी, बोले- 'उसूलों के खिलाफ...'

सेलिना जेटली का सफर ब्यूटी क्वीन से लेकर बॉलीवुड स्टार तक

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -