मैं उमर खालिद, अनिर्बान भट्टाचार्य और कन्हैया को गोली मारूंगा
मैं उमर खालिद, अनिर्बान भट्टाचार्य और कन्हैया को गोली मारूंगा
Share:

नई दिल्ली : राष्ट्रद्रोह के आरोपों को झेल रहे जेएनयू के छात्र कन्हैया कुमार, उमर खालिद व अनिर्बान भट्टाचार्य तीनों को जान से मारने की धमकी दी गई है। ये धमकी पोस्टर के जरिए दी गई है। कुछ दिनों पहले भी एक विवादित पोस्टर सामने आया था, जिसमें कन्हैया पर 11 लाख रुपए इनाम की घोषणा लिखी हुई थी।

इसके बाद एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था। जान मारने वाली पोस्टर की फोंटो सोशल मीडिया और व्हाट्सएप पर भी खूब वायरल हो रही है। कहा जा रहा है कि इस पोस्टर को शुक्रवार की सुबह जंतर-मंतर पर देखा गया था। इसके बाद जब पुलिस की टीम जांच के लिए वहाँ पहुंची, तो पुलिस को किसी तरह का पोस्टर नहीं मिला।

पोस्टर में कथित रुप से लिखा गया है कि जेएनयू के गद्दारों को गोली मारना राष्ट्रधर्म है। मैं उमर खालिद, अनिर्बान भट्टाचार्य और कन्हैया को गोली मारूंगा। पोस्टर के नीचे बलबीर सिंह भारतीय का नाम लिखा हुआ है, जिसका दावा है कि उसने अन्ना हजारे के आंदोलन में भी भाग लिया था और वो एक सामाजिक कार्यकर्ता है।

पोस्टर में फोन नंबर के साथ एक पासपोर्ट साइज फोटो भी है। इतना ही नहीं इस पोस्टर में कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की जेएनयू विवाद का पक्ष लेने के लिए भर्त्सना भी की गई है। इस मामले में दिल्ली के पुलिस आयुक्त जतिन नरवाल का कहना है कि हमने जांच शुरु कर दी है।

जंतर-मंतर पर पोस्टर न मिलने पर पुलिस ने पोस्टर में लिखए नंबर पर फोन किया, तो उस व्यक्ति ने कहा कि वो आज जंतर-मंतर गया था, लेकिन पोस्टर उसने चिपकाया या नहीं इस संबंध में उनसने कुछ नहीं कहा। वो यमुना बाजार इलाके में एक दुकान चलाता है। पुलिस जल्द ही युवक से पूछताछ करेगी।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -