भारी बारिश और हाईटाइड की चेतावनी, मुंबई में हाईअलर्ट जारी
भारी बारिश और हाईटाइड की चेतावनी, मुंबई में हाईअलर्ट जारी
Share:

मुंबई : देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में आज भी भारी बारिश और हाईटाइड की संभावना को देखते हुए लोगों को जरूरी होने पर ही घर से बाहर निकलने की सलाह दी गई है। आज शनिवार को यहाँ स्कुल भी बंद रहे। भारी बारिश से मुंबई और आसपास के इलाकों में जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है। बारिश के कारण लोकल ट्रेनों को रद्द करना पड़ा जिसके चलते यात्री कई घंटों तक कई स्थानों पर फसे रहे। मध्य मुंबई के वडाला में बिजली का करंट लगने से पांच वर्षीय एक लड़का और 60 वर्षीय एक महिला की मौत हो गई। भारी बारिश के कारण शिवसेना को अपने स्थापना दिवस समारोह भी रद्द करना पड़ा है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अगले 2-3 दिनों तक, तटीय कोंकण और अन्य हिस्सों में 60 समुद्री मील प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और समुद्र में ऊंची लहरें उठने के साथ भारी बारिश की सम्भावना जताई है। IMD ने आज यहाँ हाईटाइड की चेतावनी जारी की गई है।इसके लिए सेना और NDRF की टीम तैनात कर दी गई है। साथ ही मछुआरों को भी समुद्र में न जाने की सलाह दी गई है

IMD के अनुसार पिछले 24 घंटो में 283 MM की बारिश हुई जोहर साल के मुकाबले कही ज्यादा है। बंबई उच्च न्यायालय एवं अन्य अदालतें भी बंद रहीं। महानगर निगम के आयुक्त अजय मेहता ने संवाददाताओं को बताया कि पिछले 24 घंटे में अभूतपूर्व बारिश हुई जो सामान्य तौर पर 10 दिनों में होने वाली बारिश से ज्यादा है ये यहाँ होने वाली वर्षा का 10% है।

हवाई उड़ानोंमें देरी व यातायात बाधित

लगातार हो रही बारिश के कारण हवाई अड्डे पर उड़ानें देरी दे हुई और तीन सेवाओं का मार्ग बदलना पड़ा। कई इलाकों में कमर भर जल जमाव के कारण यातायात में भी बाधा आई। मध्य रेलवे की सेवाएं जहां अब भी रद्द हैं वहीं पश्चिम रेलवे की सेवाएं अंधेरी और विरार के बीच सीमित रही।

अजय मेहता ने बताया कि महानगर में तीन मीटर तक उंची समुद्री लहरें देखी गईं और मुंबई में 4 मीटर तक लहरें आ सकती हैं, एक सुबह 2 बजे और दूसरी दोपहर 3 बजकर 10 मिनट पर आ सकती है।उन्होंने कहा कि लोगों को घर से निकलने से पहले सुनिश्चित करना चाहिए कि वे जिस मार्ग से यात्रा करना चाहते हैं वह यात्रा के लिए सुरक्षित है या नहीं। बारिश के कारण मुंबई, कुर्ला, चेंबूर, तिलक नगर, अंधेरी, पारेल, लोअर पारेल, ठाणे, नवी मुंबई और डोंबिवली सहित लगभग सभी निचले इलाकों में जल जमा हो गया।

मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने लोगों से अपील की है कि घर से तभी बाहर निकलें जब जरूरी हो। उन्होंने लोगों से समुद्र से दूर रहने की भी सलाह दी। भारी बारिश के कारण मुंबई में छह विद्युत स्टेशनों के बंद होने के कारण कुछ इलाके अंधेरे में डूब गए।

बेस्ट उप जनसंपर्क अधिकारी मनोज वराडे ने यहां बताया कि मुंबई के कुछ इलाकों में हमने छह विद्युत स्टेशनों को एहतियात के तौर पर बंद किया है ताकि कोई अप्रिय घटना नहीं हो।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -