29 राज्य प्रशासनिक सेवा के अफसरों के तबादले

रायपुर। रायपुर में कई प्रशासनिक अधिकारियों के तबादले हुए राज्य सरकार राज्य प्रशासनिक सेवा के 29 अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। इसमें तहसीलदार व अधीक्षक भू-अभिलेख से राज्य प्रशासनिक सेवा में पदोन्नत अफसर भी हुए हैं। नौ अफसरों को सामान्य प्रशासन विभाग मंत्रालय में पदस्थ किया गया है।

मान्य प्रशासन विभाग के आदेश के मुताबिक संयुक्त कलेक्टर एसएन मोटवानी बलौदाबाजार-भाटापारा से सामान्य प्रशासन विभाग मंत्रालय, डिप्टी कलेक्टर मनबोधी राम चेलक नारायणपुर से मंत्रालय, संयुक्त कलेक्टर नोहर राम साहू रायगढ़ से मंत्रालय, जीवन सिंह राजपूत बेमेतरा से मंत्रालय, अश्वनी देवांगन कबीरधाम से मंत्रालय, रेणुका श्रीवास्तव कांकेर से मंत्रालय, राज्य निर्वाचन आयोग की अवर सचिव तनुजा सलाम को मंत्रालय व लीना कोसम कोंडागांव से सामान्य प्रशासन विभाग मंत्रालय में पदस्थ किया गया है।

साथ ही किरोड़ीमल अग्रवाल प्रभारी अधिकारी जनशिकायत मंत्रालय से ओएसडी जनशिकायत निवारण विभाग मंत्रालय, मनोज कुमार केसरिया रायपुर से बलौदाबाजार, आनंद राम चतुरगोष्ठी बालोद से कवर्धा और अजीत पुजारी बिलासपुर से बस्तर पदस्थ किए गए हैं।

न्यूज ट्रैक वीडियो

- Sponsored Advert -

Most Popular

- Sponsored Advert -