बिहार में फिर गूंजा बाहुबलियों का शोर
बिहार में फिर गूंजा बाहुबलियों का शोर
Share:

पटना : बिहार में मतगणना पूरी हो जाने और महागठबंधन की जीत हो जाने के बाद अब विभिन्न सीटों पर विजयी प्रत्याशियों की चर्चा की जा रही है। चुनाव में अब यह आंका जा रहा है कि कौन - कौन से बाहुबलियों की जीत हुई है। कौन से बाहुबलियों ने बड़ा दांव खेला है। कई तो ऐसे हैं जिन्होंने अपनी पत्नी को मैदान में उतारा। बिहार के मोकामा से जेडीयू विधायक अनंत सिंह द्वारा पार्टी छोड़ दिए जाने के बाद निर्दलीय तौर पर चुनाव लड़ा गया। 

अनंत सिंह 9 साल की कैद में गए मगर इसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा। अनंत सिंह पर रेप और हत्या के आरोप भी लगे हैं। अनंत सिंह मौजूदा समय में मोकामा से निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़े। नवादा के अखिलेश सिंह ने अपनी पत्नी अरूणा देवी को वारलीगंज से मैदान में उतारा। इस चुनाव में उनकी जीत हुई। उन्होंने कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ा। अरूणा पहले भी विधायक रह चुकी हैं।

रूपौली से बीमना भारती ने चुनावी मैदान संभाला। प्रत्याशी के तौर पर जीत दर्ज कर उन्होंने जेडीयू के खाते में बढ़त बनाई। बीमना अवधेश मंडल फैजान का सरगना था। बाहुबली नेता अजय सिंह की पत्नी कविता सिंह दरौंदा से चुनाव जीतीं। वे जेडीयू विधायक थीं दुबारा चुने जाने पर उनके समर्थकों ने खुशी जताई है। 

लवली आनंद ने हिंदुस्तान अवाम मोर्चा की ओर से चुनाव फेस किया और शिवहर से चुनाव में हार का सामना किया। गोपालगंज के डीएम की हत्या के आरोप में उम्र कैद की सजा झेल रहे आनंद मोहन की पत्नी लवली आनंद को हार झेलनी पड़ी है। हालांकि वे एक बार विधायक रह चुकी हैं। एलजेपी की सीट से तरारी से प्रत्याशी के तौर पर सामने आई गीता पांडे ने भी चुनाव हारा।

जेडीयू के बाहुबली नेता सुनील पांडे ने जेडीयू से किनारा कर एलजेपी का दामन थामा था और अपनी पत्नी गीता पांडे को चुनाव में खड़ा किया था।  जेडीयू प्रत्याशी पूनम देवी को खगडि़या में जीत मिली है। पूनम देवी रणवीर यादव की पत्नी हैं। रणवीर पूर्व विधायक हैं और नरसंहारों में आरोपी माने जाते हैं। पूनम भी पूर्व विधायक थीं। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -