नक्सलियों से पुलिस ने बरामद किए हथियार
नक्सलियों से पुलिस ने बरामद किए हथियार
Share:

खूंटी। झारखंड में पुलिस ने नक्सलियों के खिलाफ बड़ी मुठभेड़ में हथियारों का जखीरा बरामद किया है। दरअसल यहां पर नक्सली संगठन पीएलएफआई के नक्सलियों से पुलिस ने हथियार बरामद किए। हथियारों में रेग्युलर कार्बाइन, 3 कारर्बाइन, 2 डीबीबीएल गन, 1 देशी पिस्टल आदि गोलियां आदि बरामद हुई हैं। मिली जानकारी के अनुसार नक्सलियों के विरूद्ध सर्च आॅपरेशन चलाया गया।

इस दौरान पुलिस को बड़ी सफलता मिली। मिली जानकारी के अनुसार पीएलएफआई पीपुल्स लिबरेशन फ्रंट आॅफ इंडिया के जोनल कमांडर जीदन गुड़िया, कमांडर प्रभु सहाय बोदरा, बगराय चंपिया, पट्टू नाग, प्रवीण हेरेंज सहित करीब 5 नक्सली क्योंसर जंगल में छिपे थे।

मिली जानकारी के अनुसार केंद्रीय रिज़र्व पुलिस बल के सेकंड इन कमांड अमित सिन्हा, एसडीपीओ रणवीर सिंह आदि पुलिस अधिकारियों ने सर्चिंग की। इस मामले में नक्सलियों ने क्षेत्र को घेर लिया था। ऐसे में पुलिस के जवानों से नक्सलियों की भिड़ंत हो गई और नक्सली हथियार छोड़कर भाग निकले।

नक्सलियों ने नहीं, पुलिस ने फूंका था घरों को

झारखण्ड में नक्सलियों का समर्पण का

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -