मुंबई पुलिस ने किया देह व्यापर का भंडाफोड़, टीवी एक्ट्रेस सहित दो मॉडल्स गिरफ्तार
मुंबई पुलिस ने किया देह व्यापर का भंडाफोड़, टीवी एक्ट्रेस सहित दो मॉडल्स  गिरफ्तार
Share:

मुंबई : मुंबई पुलिस की सोशल सर्विस ब्रांच (SSB) ने एक गोरेगांव में एक हाईप्रोफाइल सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। सोमवार देर रात पुलिस ने छापेमारी करते हुए यहां एक मॉल के बाहर दो टीवी एक्ट्रेस को गिरफ्तार किया। इसमें सावधान इंडिया की एक एक्ट्रेस भी शामिल है।

जानकारी के मुताबिक जिस जगह पुलिस ने दबिश दी वह इलाका मशहूर फिल्म सिटी के काफी करीब है और कई टीवी स्टार का आना-जाना लगा रहता है। इस रैकेट का पर्दाफाश करने वाले अमित जलाल ने बताया कि, मॉडल्स-एक्ट्रेस और सप्लायर की गिरफ्तारी मॉल के बाहर की गई। हमें सुचना मिली थी कि यहां पर इस तरह का काम चल रहा है। इसके बाद हमने सप्लायर बनकर जाल बिछाया।रियल सप्लायर साइरा और अशरफ उर्फ अमन को गिरफ्तार किया गया।

जिन लोगो को गिरफ्तार किया गया उनमे एक सावधान इंडिया में काम करने वाली एक्ट्रेस, एक मराठी एक्ट्रेस और एक रैंप मॉडल है। पुलिस ने बताया कि सप्लायर सोशल साइट्स के जरिए फोटोज भेजते थे। पुलिस ने इनके खिलाफ केस दर्ज किया गया है। आगे की कार्रवाई जारी है। जानकारी के मुताबिक सेक्स वर्कर्स के तौर पर काम करने वाली मॉडल्स और एक्ट्रेस 50 हजार से लेकर 1 लाख रुपए तक चार्ज करती थीं। सप्लायर ज्यादातर इन्हें हाई प्रोफाइल बिजनेस और कॉरपोरेट क्लाइट के पास भेजता था।

पुलिस के मुताबिक इस रैकेट के पीछे कबीर का हाथ है, जो मुख्य आरोपी है। अमित ने बताया कि कबीर इंडस्ट्री में आने वाले नए लड़कों-लड़कियों को पैसे का लालच देकर इस धंधे में लाता है। कबीर के इशारे पर ही अशरफ काम करता है जो कि फाइनल ईयर का स्टूडेंट है।

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -